{"_id":"6a443223008324dbb60d53f7","slug":"incident-occurred-on-monday-night-in-the-nausad-police-outpost-area-victims-lodged-a-complaint-with-the-zonal-ig-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1370738-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब लाने से मना करने पर दो सिपाहियों ने भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब लाने से मना करने पर दो सिपाहियों ने भाइयों को पीटा
विज्ञापन
गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी दो सगे भाइयों ने नौसड़ पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर शराब लाने से मना करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामले की शिकायत एडीजी कार्यालय में डीजी मुथा अशोक जैन से की गई है।
अहिरौली निवासी आक्रोश निषाद ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह और उसका भाई आकाश निषाद गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा की मोबाइल दुकान में काम करते हैं। 29 जून की रात करीब 10 बजे दोनों भाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि नौसड़ पुलिस चौकी के आगे हरैया चुंगी के पास दोनों भाई आइसक्रीम खा रहे थे, तभी चौकी पर तैनात दो सिपाही वहां पहुंचे। आरोप है कि सिपाहियों ने दोनों भाइयों से शराब की दो बोतल लाने को कहा। मना करने पर दोनों नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए भाइयों की लात-जूतों और हेलमेट से पिटाई कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद दोनों को पकड़कर नौसड़ पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां भी उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया।
पीड़ितों के मुताबिक, 30 जून की सुबह परिजन के चौकी पहुंचने के बाद दोनों को छोड़ा गया। आरोप है कि शिकायत करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। वहीं, एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि शुरुआती जांच में पिटाई के आरोप आरोप सही नहीं पाए गए हैं। पूरे मामले की सीओ से जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।