{"_id":"69f11eb50ee94ed6120c0b36","slug":"incident-in-the-tiwaripur-area-police-cut-through-iron-bars-to-transport-the-victim-to-the-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1303796-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पतंग उड़ा रहा किशोर छत पर गिरा...गर्दन के आर-पार घुसी सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पतंग उड़ा रहा किशोर छत पर गिरा...गर्दन के आर-पार घुसी सरिया
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र स्थित इलाहीबाग के लाला टोली में मंगलवार को पतंग उड़ाते समय 14 वर्षीय हर्ष छत पर निकले लोहे की सरिया पर गिर गया। सरिया उसके सीने से होते हुए गर्दन के आर-पार निकल गई। हादसे के बाद किशोर करीब एक घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारीगर की मदद से सरिया काटकर किशोर को बाहर निकाला फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किशोर की जान बचाई।
किशोर की मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें हर्ष सबसे बड़ा है। उनके पति अमरेश श्रीवास्तव वेटर का काम करते हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हर्ष छत पर खेल रहा था। उन्होंने उसे दो बार नीचे बुलाया लेकिन वह फिर से छत पर चला गया और सीढ़ी के पास बने टिनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा।
कुछ देर बाद हर्ष की चीखने की आवाजें आईं। वह अपने किराएदार आकाश को मदद के लिए पुकार रहा था। जब परिजन छत पर पहुंचे तो देखा कि वह पिलर से निकली सरिया में फंसा हुआ है। सरिया उसके सीने से होते हुए गर्दन के पार निकली हुई थी। यह देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सलाह दी कि सरिया को सीधे निकालना खतरनाक हो सकता है। परिजन घबराकर मदद के लिए इधर-उधर फोन करते रहे।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना मिलने पर तिवारीपुर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक कारीगर को बुलाकर सरिया कटवाकर किशोर को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन की तैयारी की। चार डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर किशोर के गर्दन में फंसी सरिया को बाहर निकाला। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पतंग उड़ाते वक्त किशोर छत पर पिलर से निकले सरिया पर गिरा गया था। डॉक्टराें ने ऑपरेशन कर उनकी जान बचा ली है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।