{"_id":"6a4d6a1db4fc20b4d40b7da1","slug":"incident-in-the-belipar-police-station-area-two-other-youths-on-the-motorcycle-are-safe-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1377786-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रहस्यमय परिस्थिति में बाइक सवार की गर्दन कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रहस्यमय परिस्थिति में बाइक सवार की गर्दन कटी
Wed, 08 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
बेलीपार/महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार कस्बे के सामने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर दिन में करीब 11:30 बजे गोरखपुर से कौड़ीराम की तरफ जा रहे पल्सर सवार चालक की गर्दन रहस्य में परिस्थितियों में कट गई। इससे वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक गिरने से सवार दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के तियर गांव निवासी बाबूलाल यादव (28), अमन यादव (18) और विकास यादव (29) बाइक पर सवार होकर गोरखपुर से अपने गांव तियर जा रहे थे। इस बीच वे डवरपार चौराहे पर पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक चला रहे बाबूलाल की गर्दन रहस्यमय ढंग से कट गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एनएचएआई के एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल पर युवक की गर्दन कटने को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही और लोगों को यह समझ में नहीं आया कि न तो किसी पतंग का माझा या ना कोई ऐसा समान दिखा, जिससे युवक की गर्दन कटी हो।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।