फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inauguration of four projects worth 813.52 crore; foundation stones to be laid for 10 schemes worth 181.77 crore.

Gorakhpur News: पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आज सौगात देंगे सीएम योगी

Thu, 23 Jul 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of four projects worth 813.52 crore; foundation stones to be laid for 10 schemes worth 181.77 crore.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शहर को करीब 995.29 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर निर्मित सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी 813.52 करोड़ रुपये लागत की चार परियोजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में सबसे प्रमुख टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किलोमीटर लंबा प्रदेश का महत्वपूर्ण सिक्सलेन फ्लाईओवर है। लगभग 429.49 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर के शुरू होने से संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बिहार और नेपाल की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी। इसके अलावा पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक फोरलेन सड़क का भी लोकार्पण होगा, जिस पर 277.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे शहर की आंतरिक सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और जाम की समस्या में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोकार्पण की अन्य परियोजनाओं में एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित एमईएस ऑफिस कॉम्प्लेक्स की शिफ्टिंग और गुलरिहा थाने में 48 क्षमता वाले हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण शामिल है, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 10 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक अंडरपास एवं सर्विस रोड, मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रमुख हैं। इनके अलावा राप्तीनगर डिपो की टायर शॉप के उच्चीकरण और विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े नौ साल में गोरक्षनगरी में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान
गोरखपुर। जिस गोरखपुर जनपद की पहचान टूटी व बदहाल सड़कों से थी, अब वह फोरलेन सड़कों, फ्लाईओवर-रेल ओवरब्रिज की विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जा रहा है। मजबूत रोड कनेक्टिविटी को ढांचागत विकास का पर्याय समझा जाता है और मार्च मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में गोरखपुर ने ढांचागत विकास के लिहाज से ऊंची उड़ान भरी है।
सीएम योगी के कार्यकाल में पूरी हुईं रोड कनेक्टिविटी की कुछ प्रमुख परियोजनाएं
-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, लंबाई 91 किमी, लागत 7283 करोड़ रुपये।
-भटहट-बांसस्थान मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689.35 करोड़ रुपये।
-कालेसर से जंगल कौड़िया तक 17.66 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण, लागत 866 करोड़ रुपये।
-मोहद्दीपुर - जंगल कौड़िया मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण लागत 323 करोड़ रुपये।
-टीपीनगर से पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी लंबाई में सिक्सलेन फ्लाईओवर, लागत 429.49 करोड़ रुपये।
-पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक होते हुए बेतियाहाता चौराहे तक फोरलन सड़क, लागत 277.78 करोड़ रुपये।
-रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लागत 67.35 करोड़।
-धर्मशाला से गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर नया गोरखनाथ ओवरब्रिज (लागत 137.83 करोड़ रुपये)
-बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज, लागत 152.19 करोड़ रुपये।
-खजांची चौराहा फ्लाईओवर, लागत 96.50 करोड़ रुपये।
-बालापार टिकरिया मार्ग स्थित रेल समपार पर ओवरब्रिज, लागत 84.87 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed