फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In view of the increasing crowd of passengers, the summer special trains being run for Mumbai, Delhi and other big cities are also making people cry.

Gorakhpur News: स्पेशल ट्रेनों की भीड़ भी यात्रियों को रुला रही

Tue, 13 Jun 2023 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
In view of the increasing crowd of passengers, the summer special trains being run for Mumbai, Delhi and other big cities are also making people cry.

विज्ञापन
मुंबई, दिल्ली, पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेनें हो जा रही फुलजनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुंबई, दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों के लिए चलाई जा रही ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां भी लोगों को रुला रही हैं। तत्काल कोटे का टिकट महज 50 से 60 सेकेंड में ही बुक हो जा रहे हैं। जनरल कोच के हालात ऐसे हैं कि उनमें घुसने के लिए लोगों को मारा-मारी तक करनी पड़ रही है। इसके बाद भी लोग जनरल कोच में चढ़ नहीं पा रहे हैं।
सबसे अधिक भीड़ मुंबई, दिल्ली और पुणे जाने वाली ट्रेनों में हो रहा है। गोरखपुर ब्रांदा टर्मिनस एक्सप्रेस का तत्काल कोटा एक मिनट के अंदर ही बुक हो जा रहा है। काउंटर पर जनरल टिकट के लिए इस कदर मारा-मारी है कि अगर एक भी यात्री लाइन से इधर-उधर हो रहा है तो लोग डांटकर भगा दे रहे हैं। यही हाल गोरखधाम एक्सप्रेस का भी है। टिकट मिलने के बाद जनरल कोच में घुसना जंग जीतने से कम नहीं है। जनरल कोच में घुसने के लिए लोग हर वो रास्ता अपना रहे हैं, जिससे वह कोच में घुस सके। इसके बाद भी 100 से अधिक यात्री ट्रेन में चढ़ तक नहीं पा रहे हैं। सोमवार को दोपहर 12:50 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची बाघ एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर जनरल कोच में यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस बीच एक 10 से 11 साल की बच्ची किसी तरह जनरल कोच के गेट तक पहुंच गई, लेकिन अंदर जाने के लिए उसे जगह नहीं मिल पा रही थी। इस पर वह रोने लगी। इसके बाद भी उसे अंदर जाने का मौका नहीं मिला। इसी तरह एक परिवार कोच में घुसना चाह रहा था। इसके लिए उसने अपने तीन साल की बच्ची को ऊपर उठाकर कोच के अंदर जाने की कोशिश की। अंत में सफलता नहीं मिली। इस पर परेशान होकर वह दूसरे कोच की तरफ चले गए। इन सबके बीच करीब 50 से अधिक यात्री ट्रेन में घुस नहीं सके।
विज्ञापन

-----------
18 जून तक बढ़ाई गई गोरखपुर ब्रांदा टर्मिनस
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 05301 गोरखपुर ब्रांदा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचालन बढ़ाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी 18 जून को गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। बताया कि 18 जून को 08:30 बजे से चलेगी, जो दूसरे दिन बांद्रा टर्मिनस पर 16:25 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के 18 तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
तूफान के कारण पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
गोरखपुर। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में आने वाले दिनों में संभावित तूफान को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को निरस्त करने का फैसला लिया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। बताया कि पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15 जून को निरस्त रहेगी। चक्रवात और तूफान की आशंका को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके बाद रेलवे ट्रेन को निरस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed