{"_id":"69f9051245b8c61f2b0daf2a","slug":"in-tikaria-of-gulriha-police-station-area-miscreants-attacked-the-contractor-and-the-operator-of-a-construction-company-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1310262-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार पर जानलेवा हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार पर जानलेवा हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 05 May 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 05 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। टिकरिया में नाली निर्माण के दौरान विवाद में मनबढ़ों ने ठेकेदार और कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में ठेकेदार का सिर फट गया, जबकि कंपनी मालिक का हाथ टूट गया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पीपीगंज थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी ओमकार मौर्य बालापार-टिकरिया फोरलेन मार्ग पर नाली निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि रविवार शाम करीब छह बजे टिकरिया मोड़ के पास गांव के ही विशाल, विकास और दो अन्य अज्ञात लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में बाधा डालने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने सरिया और सब्बल से हमला कर दिया, जिससे ओमकार मौर्य के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर अचेत हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे निधि इंटरप्राइजेज के संचालक अखिलेश मौर्य पर भी हमला किया गया, जिससे उनका हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।