फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the greed of earning money, bank employees became victims of fraud, lost 1.33 lakh

Gorakhpur News: रुपये कमाने के लालच में बैंक कर्मी ही हो गए ठगी का शिकार, गवां दिए 1.33 लाख

Thu, 18 May 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the greed of earning money, bank employees became victims of fraud, lost 1.33 lakh
- टेलीग्राम पर फोटो लाइक कर रुपया कमाने के लालच में पड़े गए थे बैंक कर्मी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। ऑनलाइन पैसा कमाने का लालच देकर जालसाजों ने एक बैंक कर्मी के खाते से 1.33 लाख रुपये उड़ा लिए। बुधवार को एसपी क्राइम के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शाहपुर पुलिस और साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के गया निवासी विवेक कुमार शाहपुर के असुरन स्थित एक प्राइवेट बैंक में कर्मचारी हैं। विवेक ने बताया कि 17 अप्रैल को टेलीग्राम पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। लिखा था कि फर्स्ट क्राई एप पर फोटो लाइक करने पर रुपये कमाया जा सकता है। लालच में फंस कर इस काम को शुरू किया तो मैसेज भेज कर रुपये इन्वेस्ट करके ज्यादा लाभ की बात कही गई। उसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। उस ग्रुप पर जुड़े लोग रुपये इन्वेस्ट कर स्क्रीन शॉट लगातार भेज रहे थे। उसे देख उन लोगों के झांसे में पड़कर अपने यूपीआई खाते से 5 बार में 1.33 लाख रुपये भेज दिया। प्रॉफिट के साथ रुपये वापस मांगने पर ठगों ने और रुपये इन्वेस्ट करने पर सब जोड़ कर एक साथ देने की बात की। कई बार रुपए मांगने पर वापस नहीं मिलने पर ठगी की जानकारी हुई। जिसके बाद साइबर पुलिस से शिकायत की। बुधवार की रात शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

.......
जालसाज से बचने के लिए ओटीपी नहीं बताया तो भी खाली हो गया खाता
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार वार्ड संख्या 15 निवासी कृष्णा गुप्ता सनातन धर्म भवन पर पान की दुकान चलाते है। ग्राहकों के लिए 2016 से पेटीएम रखा था। पेटीएम के वैलेट में 4540 रुपये ग्राहकों के थे। बुधवार को दुकानदार के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा एक ओटीपी गया है और बता दो। दुकानदार समझ गया कि जालसाज का फोन है। बात करने से इन्कार कर दिया। उसी दौरान फोन कट गया। फिर जालसाज ने गाली देते हुए फोन किया और बोला कि देखो तुम्हारा पैसा सब खाली कर दिया है। बैलेंस चेक करो। उसके बाद दुकानदार को झटका लगा। पेटीएम चेक किया तो वैलेट खाली था। दुकानदार ने पेटीएम के कस्टमर केयर से बात की। उधर से पूरा डिटेल लेकर 24 घंटे में कॉल करने की बात कही गई। दुकानदार ने उसके बाद साइबर सेल को जानकारी दी। दो दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 7.50 लाख रुपये
सहजनवां। नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 केशोपुर निवासी एक महिला से जालसाज ने जमीन दिलाने के नाम 7.50 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के निर्देश पर सहजनवां पुलिस ने जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 केशोपुर निवासी सुनीता देवी ने जमीन खरीदने के लिए भैसला निवासी एक व्यक्ति को 7.50 लाख रुपये दिए थे, लेकिन, आरोपी ने महिला को जमीन नहीं दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सहजनवां पुलिस आरोपी किशोर पुत्र रामरूप निवासी भैसला के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed