फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the Gida area, miscreants on a Bullet pulled the driver out, broke the glass and set him on fire.

साइड नहीं दी...फूंक दी कार: गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनाव

Tue, 26 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 May 2026 02:37 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने नंदन को कार से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। 

विज्ञापन
In the Gida area, miscreants on a Bullet pulled the driver out, broke the glass and set him on fire.
धू-धू कर जलती कार और घायल ड्राइवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में साइड देने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुलेट सवार मनबढ़ युवकों ने कार चालक को गाड़ी से खींचकर जमकर पीटा और बाद में कार का शीशा तोड़ उसमें आग लगा दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


नगवा गांव निवासी नंदन पांडेय किराए पर कार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह कार लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की सकरी गली में सामने से बुलेट पर सवार कुछ युवक आ गए। रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने नंदन को कार से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से भाग गए। मारपीट में घायल नंदन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


गीडा थाना पुलिस आरोपी युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed