फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the Chaurichaura consolidation office, the peon misbehaved with the consolidation officer and was accused of threatening him.

Gorakhpur News: चौरीचौरा चकबंदी कार्यालय में पेशकार ने चकबंदी अधिकारी के साथ की अभद्रता, धमकी देने का आरोप

Sat, 24 Jan 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
In the Chaurichaura consolidation office, the peon misbehaved with the consolidation officer and was accused of threatening him.
अधिवक्ताओं और कर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी पेशकार भागा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर। चौरीचौरा तहसील परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय में शुक्रवार की शाम तब हंगामा मच गया, जब चकबंदी अधिकारी शिव शंकर सिंह ने अपने पेशकार पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया। घटना के समय अधिकारी अपने कार्यालय में एसआईआर से संबंधित कार्य कर रहे थे।
चकबंदी अधिकारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय में तैनात पेशकार ने एक फाइल के संबंध में उनसे उलझकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि पेशकार ने अपने अनुसूचित जाति होने का हवाला देते हुए अधिकारी को धमकी दी और कार्यालय से बाहर देख लेने की चेतावनी दी। जब मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं और अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो पेशकार ने उनके साथ भी अभद्रता और धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशकार शराब का आदी है और अक्सर नशे में कार्यालय आता है। पहले भी इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उसे हटाने की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पेशकार तहसील परिसर से भाग निकला। चकबंदी अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जिले के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए आरोपी पेशकार को हटाने की मांग की है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी पेशकार की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed