{"_id":"69f9035b18b5ba61c4007ba9","slug":"in-some-places-people-managed-by-filling-up-with-speed-fuel-instead-of-regular-petrol-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1310883-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के कई पेट्राेल पंपों पर तेल खत्म, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के कई पेट्राेल पंपों पर तेल खत्म, परेशान रहे लोग
Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सोमवार को पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पंपों पर सामान्य पेट्रोल की जगह ‘स्पीड’ (प्रीमियम पेट्रोल) दिया गया। महंगा होने के बाद लाइन में लोगों ने मजबूरी में गाड़ियों में तेल भरवाया।
बशारतपुर स्थित पंप पर सामान्य पेट्रोल उपलब्ध नहीं था, जहां वाहनों में ‘स्पीड’ भरवाकर काम चलाया गया। वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज के पास डीजल तो मिल रहा था लेकिन पेट्रोल की कमी बनी रही। काली मंदिर के पास स्थित पंप पर भी दिन में तेल खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
काली मंदिर पेट्रोल पंप पर पहुंचे दिलीप ने बताया कि तेल खत्म होने से थोड़ी दिक्कत जरूर हुई लेकिन अब दूसरी जगह भरवाना पड़ेगा। कुछ दिन पहले भी शहर में तेल की किल्लत के चलते लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को तेल कंपनियों की छुट्टी होने के कारण आपूर्ति प्रभावित रहती है। यदि कहीं कमी हुई है तो जल्द ही टैंकर मंगाकर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। जिले में किसी प्रकार की बड़ी समस्या नहीं होने दी जाएगी।