फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Petty Dispute Turns Fatal: Man Murdered Over Meat Spill on Clothes in Gorakhpur

जरा सी चूक, चली गई जान: कपड़े पर मीट गिरा तो ले ली जान, फिर पुलिस पहरे में हुए फेरे- गोरखपुर की घटना

Sun, 10 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 10 May 2026 02:28 AM IST
सार

गोरखपुर में एक शादी समारोह के दौरान मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि खाने के दौरान कपड़े पर मीट गिरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा और पहरे में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। 

विज्ञापन
Petty Dispute Turns Fatal: Man Murdered Over Meat Spill on Clothes in Gorakhpur
वायरल विवाद. मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के आदर्शनगर स्थित मैरिज हॉल में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में खाने के दौरान एक युवक के कपड़े पर मीट गिरने के मामूली विवाद में बराती-घराती भिड़ गए। घटना की सूचना रात करीब 11:15 बजे पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के कई लोग मौके से भाग गए थे। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस बल देर रात तक मैरिज हॉल में तैनात रहा। दूल्हा-दुल्हन की बाकी रस्में भी पुलिस की मौजूदगी में पूरी कराई गईं। बवाल के शिकार सुमित कुमार मूलरूप से बिछिया के रहने वाले थे।

विज्ञापन

वह पिछले दो साल से आवास विकास कॉलोनी में राजेश गुप्ता के यहां किराए पर रहते थे। तीन माह पहले ही उनकी शादी रानी से हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह रात में शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे। आधी रात तक लौटने की बात कही थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह उनका शव घर लाया जाएगा।
विज्ञापन

सुमित की मां रेलवे में सफाई कर्मचारी हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रानी बेसुध हो गईं। मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

मैरिज हॉल के बाहर बिखरे पत्थर बता रहे थे बवाल की कहानी
शनिवार सुबह तक मैरिज हॉल के बाहर सड़क पर ईंट-पत्थर और टूटे सामान बिखरे पड़े थे। घटनास्थल का मंजर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि विवाद कितना उग्र हो गया था। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed