{"_id":"69e6912c3b7daf0d3b0fd5ac","slug":"in-ppganj-miscreants-attacked-the-police-team-with-sticks-and-stones-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1295553-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस टीम पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस टीम पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
यह घटना 19 नवंबर 2025 की है। पीपीगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम को देखकर एकजुट होकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से लैस थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
हमले में पुलिस की एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए मामले को नियंत्रण में लिया और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इससे पहले इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने प्रकाश में आए दो अन्य आरोपी जफर अली और अशरफ अली, निवासी बंजारा टोला बेलौहा बाजार थाना पीपीगंज, को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में आगे भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।