फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Muslim dominated wards candidates congratulating

UP Nikay Chunav 2023: ईदी की चाहत... गले सबके मिलेगें मगर उन जैसी दावत कैसे दें

Sat, 22 Apr 2023 03:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Apr 2023 03:37 PM IST
सार

आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से आमतौर पर बड़ी दावतों आदि से प्रत्याशी बचते हैं। मगर, ईद के त्योहार पर अपनों के घरों पर जाकर गले मिलना, मुबारकबाद देना और दावतों में शामिल होने की पुरानी परंपरा है। ऐसे में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के सामने भी सभी की निगरानी कर पाना चुनौती है।

विज्ञापन
In Muslim dominated wards candidates congratulating
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के उम्मीदवारों को ईद के जरिए मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के वोटरों को साधने का एक और अच्छा मौका मिल गया है। शुक्रवार की देर शाम चांद का दीदार होते ही मुबारकबाद का दौर शुरू हो गया, जिसमें कई उम्मीदवार भी आगे दिखे।
विज्ञापन


देर रात तक बाजारों से लेकर वार्ड के हर मुस्लिम परिवारों की चौखट पर दस्तक देने का सिलसिला जारी रहा। ईद के दिन यानी शनिवार को दिन भर दावतों का दौर जारी रहे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। तरह-तरह के पकवान बनाए गए और सभी को न्योता बांटा जाता रहा।
विज्ञापन


शहर के मियां बाजार, नखास, घंटाघर, चक्सा हुसैन, पुराना गोरखपुर, रसूलपुर, जाफरा बाजार, शहमारूफ, घोषीपुरवा, छोटे काजीपुर, ऊंचवा, तिवारीपुर, निजामपुर, चिलमापुर, तुर्कमानपुर समेत कई मोहल्लों में मुस्लिम वोटरों की संख्या अधिक है। समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस ने ऐसे मुस्लिम बहुल इलाकों से सबसे ज्यादा मुस्लिम नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। इनमें भी सपा सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से आमतौर पर बड़ी दावतों आदि से प्रत्याशी बचते हैं। मगर, ईद के त्योहार पर अपनों के घरों पर जाकर गले मिलना, मुबारकबाद देना और दावतों में शामिल होने की पुरानी परंपरा है। ऐसे में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के सामने भी सभी की निगरानी कर पाना चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed