फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Kushinagar, International Gang Duping Nepali Citizens Busted, 10 Arrested, 453 Rescued

अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश: नौकरी-पढ़ाई के नाम पर करते थे ठगी, 10 सदस्य गिरफ्तार, 453 बंधक मुक्त

Sun, 31 May 2026 03:06 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 31 May 2026 03:06 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार गिरोह नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को नौकरी और पढ़ाई का लालच देकर कुशीनगर बुलाता था। यहां उनसे प्रशिक्षण, पंजीकरण और अन्य शुल्कों के नाम पर रकम वसूली जाती थी। जांच के दौरान 453 नेपाली नागरिकों को गिरोह के प्रभाव से मुक्त कराकर सुरक्षित नेपाल भेजा गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से नौ फर्जी आधार कार्ड, 60 बॉन्ड पेपर, एक लैपटॉप, कई अंगूठियां, 60,320 रुपये भारतीय मुद्रा और 14,290 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है।

विज्ञापन
In Kushinagar, International Gang Duping Nepali Citizens Busted, 10 Arrested, 453 Rescued
गिफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाली नागरिकों को नौकरी, पढ़ाई और नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए अधिक कमाई का सपना दिखाकर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का कसया पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, नकदी, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी केशव कुमार के निर्देशन में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा सीओ कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम और एसटीएफ गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बीते शनिवार को कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया नगर में दर्जनों जगह पर छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरोह नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को नौकरी और पढ़ाई का लालच देकर कुशीनगर बुलाता था। यहां उनसे प्रशिक्षण, पंजीकरण और अन्य शुल्कों के नाम पर रकम वसूली जाती थी।

जांच के दौरान 453 नेपाली नागरिकों को गिरोह के प्रभाव से मुक्त कराकर सुरक्षित नेपाल भेजा गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से नौ फर्जी आधार कार्ड, 60 बॉन्ड पेपर, एक लैपटॉप, कई अंगूठियां, 60,320 रुपये भारतीय मुद्रा और 14,290 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने नेपाल राष्ट्र निवासी दीपक थापा, ओम प्रकाश चौलागाई, नीमा शेरपा, गनेश खत्री, सोजन्य संतन, ज्ञानेन्द्र यादव, विशाल तामंग समेत भारतीय कसया परसौना निवासी सर्वेश प्रताप राव को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गिरोह से जुड़ी दो महिला अभियुक्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित संगठित तरीके से ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा हैं। गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाकर उनसे धन ऐंठता था। फर्जी आधार कार्ड और बॉन्ड पेपर के जरिए लोगों का भरोसा जीतकर उन्हें अपने जाल में फंसाया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक स्वतन्त्र सिंह (प्रभारी स्वाट टीम), उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह (एसटीएफ गोरखपुर), उपनिरीक्षक विनायक सिंह (एसटीएफ गोरखपुर), उपनिरीक्षक शनि दुबे (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रुद्रप्रताप सिंह तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed