फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Khajni of Gorakhpur, cattle smugglers shot a man when he protested and beat him with bricks and stones

पशु तस्करों का तांडव: घर के सामने गाड़ी पर लाद रहे थे पशु, विरोध करने पर मारी गोली- पहले ईंट पत्थर से पीटा

Wed, 28 Aug 2024 02:04 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खजनी
संवाद न्यूज एजेंसी, खजनी Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 28 Aug 2024 02:04 PM IST
सार

घायल धर्मात्मा दुबे के पिता प्रेम प्रकाश दुबे ने बताया देर रात पशु तस्कर हमारे दरवाजे पर गाय लादने के इरादे से रुके, तभी मेरा बड़ा बेटा धरात्मज दुबे मौके पर टार्च जलाकर बाहर निकल आया। बदमाशों ने पहले ईंट पत्थर से हमला किया फिर गोली मार दी।

विज्ञापन
In Khajni of Gorakhpur, cattle smugglers shot a man when he protested and beat him with bricks and stones
घायल धर्मात्मा दूबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खजनी थाना क्षेत्र सतुआभार चौराहे पर पशु तस्करों ने गाड़ी में पशु लादने का विरोध करने पर युवक की पहले ईंट-पत्थर से हमला किया। इसके बाद मनबढ़ों ने युवक को गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए। ये आरोप घायल के पिता प्रेम प्रकाश दूबे ने लगाए हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



हमले के बाद खजनी थाने की पुलिस जांच में लगी हुई है। सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि तो हुई है, लेकिन युवक को लगने की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामला खजनी थाना क्षेत्र के सतुआभार चौराहे का है ,जहां देर रात लगभग एक से दो बजे के बीच पशु तस्कर पिकअप गाड़ी से प्रेम प्रकाश दुबे के घर गाय लादने के लिए रुके।
विज्ञापन

In Khajni of Gorakhpur, cattle smugglers shot a man when he protested and beat him with bricks and stones
घटना के बाद घर पर जुटे गांव के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आहट पाकर धर्मात्मा दुबे पुत्र प्रेम प्रकाश दुबे टार्च जल कर घर से बाहर से आए और पशु तस्करों का विरोध करने लगे। उसी दौरान तस्कर ईंट-पत्थर चलाते हुए धर्मात्मा को घायल कर दिए। इसके बाद भी खुद को असुरक्षित समज तस्करों ने  धर्मात्मा दुबे को लक्ष्य कर गोली चल दी, जो इनके पैर में लग गई।

हल्ला-हंगामा होता देख पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। इधर, घायल धरात्मज दुबे को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज चल रहा है। घायल धर्मात्मा दुबे के पिता प्रेम प्रकाश दुबे ने बताया देर रात पशु तस्कर हमारे दरवाजे पर गाय लादने के इरादे से रुके, तभी मेरा बड़ा बेटा धरात्मज दुबे मौके पर टार्च जलाकर बाहर निकल आया।

बदमाशों ने पहले ईंट पत्थर से हमला किया फिर गोली मार दी। घटना के बाद मैने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इधर घटना के बाद गांव और चैराहे पर लोगो में दहशत में है। तस्करों के दुस्साहस से लोग भयभीत हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed