फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, youth riding a bike snatched a youth's mobile from a moving bike.

बेखौफ अपराधी: गोरखपुर के मनबढ़ बाइक सवारों ने पहले मोबाइल फोन लूटा, युवक को घसीटा भी- घायल

Tue, 05 Mar 2024 06:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, youth riding a bike snatched a youth's mobile from a moving bike.
चैन स्नैचर( सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के मेट्रोपोलिटन स्कूल के पास सोमवार की शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश राह चलते एक युवक का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने पीछा करते हुए सरैया बाजार के पास एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


पीड़ित को घसीटते हुए बदमाश थोड़ी दूर तक ले गए। घायल युवक ने हाथ छोड़ा तो बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

घायल पीड़ित ने इलाज कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र बशारतपुर निवासी मुहम्मद अरशद ने तहरीर देकर बताया है कि सोमवार को वह पिपराइच से बरगदहीं होते हुए घर जा रहा था।
विज्ञापन


नाहरपुर स्थित मेट्रोपोलिटन स्कूल से लगभग सौ मीटर पहले पहुंचा था, तभी उसका फोन बजने लगा। बाइक रोककर जेब से फोन निकला था कि पीछे से आ रहे काले व लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश मोबाइल छिनकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पीछा करते हुए सरैया चौराहे के पास पहुंच बदमाशों के आगे बाइक खड़ाकर एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश पीड़ित को घसीटते बाइक से भाग निकला वही दूसरा बदमाश भीड़ का सहारा लेते हुए बाजार में छिप गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed