फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, wedding procession danced to tune of DJ, there was traffic jam at many places in the city.

गोरखपुर में भी सहालग शुरू : बैंड, बाजा और डीजे की धुन पर जमकर थिरके बाराती...लग गया जाम

Tue, 04 Feb 2025 11:40 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 04 Feb 2025 11:40 AM IST
सार

रात लगभग 9:40 बजे बरात गोलघर के शास्त्री चौक से गुजर रही थी। बराती डीजे की धुन पर इतने मशगूल थे कि उन्हें अन्य राहगीराें की परवाह नहीं थी। बरात से जाम तो कुछ देर लगा ही, साथ ही बरात के पीछे रास्ता मिलने की आस में इंतजार कर रहे लोग डीजे की तेज आवाज से परेशान रहे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, wedding procession danced to tune of DJ, there was traffic jam at many places in the city.
बारात जाते समय लगे जाम में एक एंबुलेंस फंस गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को तेज लगन के कारण जिले में लगभग एक हजार शादियां हुईं। डीजे की धुन पर बरातियों के सड़क पर नाचने के कारण कई जगह जाम की स्थिति बनी तो कहीं डीजे की तेज आवाज से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन


रात लगभग 9:40 बजे बरात गोलघर के शास्त्री चौक से गुजर रही थी। बराती डीजे की धुन पर इतने मशगूल थे कि उन्हें अन्य राहगीराें की परवाह नहीं थी। बरात से जाम तो कुछ देर लगा ही, साथ ही बरात के पीछे रास्ता मिलने की आस में इंतजार कर रहे लोग डीजे की तेज आवाज से परेशान रहे।
विज्ञापन


 वहीं, रात लगभग 10:05 बजे एक बराज टाउन हाल से कोतवली रोड पर नाचते गाते जा रही थी। बरात जब नगर निगम के आगे जिला महिला अस्पताल के सामने पहुंची तो सड़क पर जगह कम होने के कारण आने व जाने दोनों तरफ के वाहनों को कुछ देर तक जाम में रेंगना पड़ा। हालांकि बराती में से कुछ युवा आगे आकर जाम हटवाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे कुछ देर बाद वाहनों को रास्ता मिला। जिला महिला अस्पताल के सामने से गुजरते हुए बारात में डीजे की धुन काफी तेज रही। जिससे महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं व हाल ही में आपरेशन से हुए बच्चों को भी इस आवाज ने जरूर परेशान किया।

मरीजों के परिजन अस्पताल के बाहर आकर बरात के जल्दी जाने का इंतजार करते दिखाई दे रहे थे। मरीजों के परिजनों का कहना था कि डीजे की तेज आवाज पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वहीं कुनराघाट में भी स्थानीय मैरिज हाउस में बरात जा रही थी। हालांकि सड़क चौड़ी होने के कारण जाम नहीं लगा।


परंतु डीजे का शोर लोगों को जरूर परेशान किया। साथ ही रात लगभग 10:45 बजे पादरी बाजार के संगम चौक निकट के मैरिज हाउस में जा रही थी। यहां भी जब बरात रिहायशी इलाके में बने स्थानीय मैरिज हाउस में जा रही थी तो वहां रहने वाले लोगों को डीजे की तेज आवाज से लगभग 40 मिनट तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed