फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in gorakhpur university audio and vedio lecture pdf bank

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनेगा आडियो-वीडियो लेक्चर पीडीएफ बैंक

Mon, 28 Sep 2020 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
in gorakhpur university audio and vedio lecture pdf bank
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनेगा
विज्ञापन

ऑडियो-वीडियो लेक्चर पीडीएफ बैंक
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालयों को जोड़तेे हुए ऑडियो-वीडियो पीडीएफ लेक्चर बैंक बनाया जाएगा।
इसकी गुणवत्ता भी निर्धारित की जाएगी, इसके बाद ही लेक्चर वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग के लिए केंद्रीकृत मिनी स्टूडियो बनाया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर को एक महीने में वाईफाई से लैस कर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष तथा अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि ऑडियो-वीडियो पीडीएफ लेक्चर बैंक की एक व्यापक योजना शिक्षकों के साथ मिलकर तैयार करें। इसे किसी विशेषज्ञ की देखरेख में बनाया जाएगा। उत्कृष्ट व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अपलोड किया जाए। ऑनलाइन शिक्षण की गुणवत्ता के लिए प्रो. अवधेश तिवारी के संयोजकत्व में गुणवत्ता आश्वासन समिति गठित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रीपीएचडी कोर्स वर्क पाठ्यक्रम में सीबीसीएस प्रणाली लागू करने तथा शोध अध्यादेश-2018 को रिव्यू करने का निर्देश कुलपति ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह ने अपने विभाग के ऑनलाइन शिक्षण के लिए स्थापित कराए गए माइक्रोसाफ्ट एप से अवगत कराया।
शैक्षिक और परीक्षा पंचांग शीघ्र बनाएं
कुलपति ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत शैक्षिक एवं परीक्षा पंचांग यथाशीघ्र बनाया जाए तथा उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाय।
शोधार्थी को प्रतिमाह 10 हजार फेलोशिप
कुलपति ने कहा कि शोध को प्राथमिकता पर रखते हुए प्रत्येक शोधार्थी को प्रतिमाह 10 हजार रुपये फेलोशिप एवं 15 हजार रुपये वार्षिक कंटीजेंसी ग्रांट दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विभाग केंद्रीयकृत व्यवस्था के अंतर्गत शोध में प्रवेश लेने की अनुमति लेने के बाद ही निर्धारित तिथि पर शोध में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed