फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur too, fasting will be observed on Navami day, Parana will be held on the next day.

शारदीय नवरात्र: 11 को होगा अष्टमी व नवमी का व्रत अनुष्ठान- कन्या पूजन भी- 12 को होगा पारण-देखें शुभ मुहूर्त

Wed, 09 Oct 2024 06:31 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

श्री गोरक्षनाथ मंदिर के मठ पुरोहित व संस्कृत विद्यापीठ के वेद प्रवक्ता अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि सप्तमी तिथि बुधवार नौ अक्तूबर को सुबह 7:37 से लग गई है जो बृहस्पतिवार 10 को सुबह 7:30 तक रहेगी जिससे सप्तमी बृहस्पतिवार 10 को होगी। निशा पूजा बृहस्पतिवार 10 को रात में 11:35 से 12:25 तक होगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur too, fasting will be observed on Navami day, Parana will be held on the next day.
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : adobe stock

विस्तार

 शारदीय नवरात्र में इस बार अष्टमीं व नवमी का अनुष्ठान व व्रत शुक्रवार 11 अक्तूबर को होगा। इसी दिन कन्या पूजन व हवन भी होगा। अष्टमी व्रत रहने वाले श्रद्धालु 11 को ही व्रत रहेंगे। पारण अगले दिन 12 को विजयादशमी में होगा। माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन


श्री गोरक्षनाथ मंदिर के मठ पुरोहित व संस्कृत विद्यापीठ के वेद प्रवक्ता अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि सप्तमी तिथि बुधवार नौ अक्तूबर को सुबह 7:37 से लग गई है जो बृहस्पतिवार 10 को सुबह 7:30 तक रहेगी जिससे सप्तमी बृहस्पतिवार 10 को होगी। निशा पूजा बृहस्पतिवार 10 को रात में 11:35 से 12:25 तक होगी।
विज्ञापन


अष्टमीं तिथि बृहस्पतिवार 10 को सुबह 7:31 से शुक्रवार 11 को सुबह 6:52 तक रहेगी व नवमी तिथि 11 को सुबह 6:53 से भोर में सुर्याेदय से पहले 6:53 तक रहेगी। इसके अनुसार अष्टमीं व नवमी शुक्रवार 11 को होगी, इसी दिन कन्या पूजन व हवन भी नवमी तिथि में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्रत का पारण अगले दिन शनिवार12 को सुबह सुर्याेदय के बाद होगा। दशमी शनिवार 12 को सुबह 5:48 से लगगी जिससे विजयादशमी शनिवार 12 को होगी। उन्होंने बताया कि उदया तिथि के अनुसार ही तिथि मान्य होती है। गोरखनाथ मंदिर के संस्कृत विद्यापीठ के प्रधानाचार्य व पंडित अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि निशा पूजा बृहस्पतिवार 10 को रात में ही होगी। कन्या पूजन व हवन नवमी में शुक्रवार 11 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed