फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the bride ran away after the jaimala ceremony, the baraatis became hostages, news in hindi.

UP: जयमाल के बाद दुल्हन ने किया ये कांड... पुणे के दूल्हे और बरातियों को ही बना लिया बंधक; 40 हजार देकर छूटे

Thu, 15 May 2025 12:48 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 15 May 2025 12:48 PM IST
सार

चिलुआताल के काजीपुर निवासी अमरजीत ने बताया कि चौरीचौरा इलाके की युवती के साथ बेटे ओमप्रकाश की शादी तय हुई थी। 13 मई 2024 को फलदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। लड़की के घरवालों से बातचीत कर एक साल बाद 13 मई 2025 को शादी की तारीख तय की गई थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, the bride ran away after the jaimala ceremony, the baraatis became hostages, news in hindi.
बारात लौटने पर आपस में चर्चा करते वर पक्ष के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिलुआताल इलाके से चौरीचौरा इलाके में गई बरात को बंधक बनाकर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। दूल्हे के पिता का आरोप है कि जयमाल के बाद ही दुल्हन किसी के साथ चली गई थी। इसके बाद उल्टे बरातियाें को ही बंधक बना लिया गया। खाना और टेंट का किराया देने के बाद बुधवार को जाने दिया गया।

विज्ञापन


चिलुआताल के काजीपुर निवासी अमरजीत ने बताया कि चौरीचौरा इलाके की युवती के साथ बेटे ओमप्रकाश की शादी तय हुई थी। 13 मई 2024 को फलदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। लड़की के घरवालों से बातचीत कर एक साल बाद 13 मई 2025 को शादी की तारीख तय की गई थी।

विज्ञापन

इस बीच बेटे से प्रतिदिन लड़की से फोन पर बातचीत होती रही। उन्होंने बताया कि 13 मई को चौरीचौरा इलाके के गांव में बरात शाम सात बजे पहुंची। नाश्ता पानी करने के बाद नाचते गाते लड़की के दरवाजे पर बराती पहुंचे। इसके बाद लड़के और लड़की का जयमाल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा और भसुर दरवाजे पर पहुंचे। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग कम आभूषण लाने की बात को लेकर बहस करने लगे। तब उन्हें समझाकर शांत कराया गया। फिर शादी में चढ़ाने के लिए गए कपड़ों की गुणवत्ता को लेकर विवाद करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच खड़ी एक महिला ने बताया कि दुल्हन कहीं चली गई है। इसलिए लड़की के घरवाले ऐसी हरकत कर रहे हैं। तब पूछताछ की तो बात सही निकली। इसके बाद लड़की के घरवाले बंधक बना लिया। पूरी रात बंधक के बाद सुबह कहीं से इंतजाम करके 40 हजार रुपये लड़की के घरवालों को दिया तब वहां से मुक्ति मिली।

 

वहीं दूल्हा ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया कि शादी के दिन भी जयमाल कार्यक्रम में लड़की के गले में वरमाला पहनाई थी। इसके बाद वह घर के अंदर चली गई। एक घंटे के बाद ही उसके कहीं चले जाने की खबर आई। बताया जा रहा है कि अमरजीत का पूरा परिवार पुणे में रहता है। परिवार शादी की वजह से ही गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed