फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, sons along with daughter-in-law tried to kill their mother in property dispute, case registered

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में मां की हत्या की कर दी कोशिश, बेहोश पर लिटा दिया था रेलवे ट्रैक पर

Sat, 06 Jul 2024 11:23 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 11:23 AM IST
सार

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बेटे महेश, जगलाल और अन्य आरोपियों ने मां शांति देवी को जान से मारने की कोशिश में मुंह बंद करके उनका सिर पानी भरे बाल्टी में डुबोया, जिससे वह अचेत हो गईं। आरोप है कि इसके बाद कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर मां को रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, sons along with daughter-in-law tried to kill their mother in property dispute, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर के रामनगर कड़जहां में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मां को बेहोश कर रेलवे ट्रैक पर लिटाकर हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस दो बेटों, दो बहुओं और पोते के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों बेटों ने पहले मां का सिर पानी भरे बाल्टी में डुबोया फिर बेहोश होने पर उन्हें रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया। संयोग से लोको पायलट की नजर उन पर पड़ गई और उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शांति देवी पत्नी परशुराम निषाद के तीन बेटे रामाज्ञा, महेश उर्फ मनीष चंद व जगलाल हैं। जमीन को लेकर रामाज्ञा से महेश और जगलाल के बीच मुकदमा चल रहा है। मां शांति देवी रामाज्ञा के पक्ष में रहती हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे महेश, जगलाल और अन्य आरोपियों ने शांति देवी को जान से मारने की कोशिश में मुंह बंद करके उनका सिर पानी भरे बाल्टी में डुबोया, जिससे वह अचेत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर मां को रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया। उस समय गोरखपुर से देवरिया की ओर ट्रेन जा रही थी। सिग्नल नहीं होने के कारण लोको पायलट (चालक) ने ट्रेन रोक दी और ट्रैक पर देखने लगा।


उसी दौरान उसकी नजर महिला पर पड़ गई, जिससे महिला की जान बच गई। रामाज्ञा की तहरीर पर पुलिस ने महेश एवं जगलाल, दो बहुओं संतराजी, संगीता और पोते उदयचंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed