फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur's Badgalganj, bullet was fired trigger of the revolver being pressed due to suspicion of a thief

Gorakhpur News: चोर की आशंका में रिवॉल्वर का दबा ट्रिगर, निकली गोली; युवक घायल- जानें किसकी थी गन

Mon, 17 Jun 2024 06:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 06:44 PM IST
सार

इसी दौरान चोर-चोर हल्ला हुआ और कमर में रखी रिवाल्वर का गलती से ट्रीगर दब गया। जिससे गोली श्रीप्रकाश के पेट में जा लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग व पहरा दे रहे युवक गंभीर स्थिति में श्रीप्रकाश को सीएचसी बड़हलगंज ले गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur's Badgalganj, bullet was fired trigger of the revolver being pressed due to suspicion of a thief
सो रहे युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओझवली गांव मे रविवार की रात चोरों को पकड़ने के लिए पहरा दे रही टोली में शामिल युवक गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चोर की आशंका में कार पेंटर की लाइसेंसी रिवाल्वर का ट्रीगर दब गया था। परिजन व पहरा दे रहे साथी गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन


ओझवली में किराने की दुकान चलाने वाले श्रीप्रकाश ओझा रविवार की रात में 12 बजे गांव में युवकों के साथ पहरा दे रहे थे।सुरक्षा की दृष्टि से अपने मित्र कार पेंटर अरविंद विश्वकर्मा की लाइसेंसी रिवाल्वर उन्होंने अपने कमर में खाेस रखी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान चोर-चोर हल्ला हुआ और कमर में रखी रिवाल्वर का गलती से ट्रीगर दब गया। जिससे गोली श्रीप्रकाश के पेट में जा लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग व पहरा दे रहे युवक गंभीर स्थिति में श्रीप्रकाश को सीएचसी बड़हलगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर,चार कारतूस व एक खोखा बड़हलगंज थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजन ने तहरीर देने से इंकार कर दिया है। बीआरडी में भर्ती श्रीप्रकाश की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed