फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, pollution is increasing due to wedding procession, loud sound of DJ, people getting worried.

गोरखपुर में शादी का जश्न: जाम में फंसे लोगों का मन घबराया, जब डीजे वाले ने जोर से बजाया...'लाल घाघरा'

Mon, 18 Nov 2024 12:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

रविवार को इस सहालग में सबसे ज्यादा शादियां थीं। डीजे के शोर को रोकने और सड़क पर जाम न लगने पाए, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने मैरिज हॉल संचालकों के साथ बैठक कर गाइडलाइन बताया था, लेकिन जब शादियों के लिए बरात निकली तो सारे-नियम कानून लोग भूल गए। रात करीब 10 बजे अलहदादपुर में एक बरात जा रही थी। डीजे पर बड़े-बड़े साउंड बॉक्स लगे थे, उसके पीछे बराती थे। बैंडबाजा को छोड़ बराती डीजे पर बज रहे लाल घाघरा जैसे गानों पर नाचने-झूमने लगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, pollution is increasing due to wedding procession, loud sound of DJ, people getting worried.
बारात जाते समय लगा सड़क पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरात में डीजे के कानफोड़ू आवाज और लाल घाघरा जैसे फूहड़ गानों के बीच बराती रविवार रात को नाचते-झूमते निकले तो सड़कों पर जाम लग गया। डीजे के तेज आवाज के चलते जाम में फंसे लोगों की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब आतिशबाजी शुरू हुई। डीजे से उनकी धड़कनें तेज हो गईं और पटाखों के धुएं से सांसें फूलने लगीं। जाम में फंसे लोगों की परवाह किए बगैर सड़कों पर कब्जा कर बरात जाती रही और जाम में फंसे लोग कहते सुने गए...कोई तो इन्हें रोके।
विज्ञापन



रविवार को इस सहालग में सबसे ज्यादा शादियां थीं। डीजे के शोर को रोकने और सड़क पर जाम न लगने पाए, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने मैरिज हॉल संचालकों के साथ बैठक कर गाइडलाइन बताया था, लेकिन जब शादियों के लिए बरात निकली तो सारे-नियम कानून लोग भूल गए। रात करीब 10 बजे अलहदादपुर में एक बरात जा रही थी। डीजे पर बड़े-बड़े साउंड बॉक्स लगे थे, उसके पीछे बराती थे। बैंडबाजा को छोड़ बराती डीजे पर बज रहे लाल घाघरा जैसे गानों पर नाचने-झूमने लगे।
विज्ञापन


डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि बरात के पीछे जाम में फंसे श्रीनिवास ने अपने कान बंद कर लिए। कई गाड़ियों के चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, लेकिन डीजे की कानफोडू आवाज के आगे उनकी आवाज दबकर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

In Gorakhpur, pollution is increasing due to wedding procession, loud sound of DJ, people getting worried.
डीजे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा और उसमें फंसे लोग व्यवस्था को कोसते रहे।बक्शीपुर में रात नौ बजे एक बरात निकल रही थी।

उसमें डीजे तो नहीं था, लेकिन बैंडबाजे पर नाचते हुए बरातियों ने जाम लगा दिया। चौराहे से निकलने में आम लोगों को 10 से 15 मिनट लग गए। इसी तरह सूबा बाजार में एक बरात जा रही थी। पीछे बैंडबाजा और डीजे पर बराती थिरकने में व्यस्त थे। पीछे से गाड़ियां हॉर्न बजाती रहीं, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।

किसी तरह किनारे होकर लोग उसमें से निकले।नौसड़ और बाघागाड़ा के पास लंबा जाम: रविवार की शाम करीब सात बजे बाघागाड़ा के पास लंबा जाम लग गया। यहां दो बरात निकली और कुछ देर तक सड़क पर बरातियों ने कब्जा जमा लिया। जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। करीब आधे घंटे बाद रुक-रुक कर गाड़ियां रेंगने लगी तो तब जाकर जाम हट पाया। देर रात बरात की वजह से नौसड़ के पास भी लंबा जाम लग गया। पुलिस पहुंची, लेकिन भीड़ के आगे बेबस नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed