{"_id":"6860fa45cd70581ab70de11e","slug":"in-gorakhpur-police-issued-red-cards-to-119-people-in-different-police-stations-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में बवाल कराने वाले 119 लोगों को दिया गया 'रेड कार्ड', कोतवाली सर्किल में मात्र 71 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में बवाल कराने वाले 119 लोगों को दिया गया 'रेड कार्ड', कोतवाली सर्किल में मात्र 71 लोग
Sun, 29 Jun 2025 02:03 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:03 PM IST
सार
मुहर्रम को लेकर पुलिस शांति समिति की बैठक कर संभ्रात लोगों से सहयोग मांग रही है। वहीं उत्पातियों को चिन्हित कर उन्हें चेतावनी भी दे रही है। शहर क्षेत्र में 119 लोगों को अब तक चिन्हित किया जा चुका है। सबसे अधिक जुलूस कोतवाली इलाके में निकलते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दिए रेड कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुहर्रम के दौरान सुरक्षा लिए शहर क्षेत्र के तीन प्रमुख सर्किल में 119 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जिनसे अनहोनी की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस ने इन्हें रेड कार्ड जारी कर दिया है। इनके इलाके में अगर कोई विवाद होता है, तो इन लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मुहर्रम को लेकर पुलिस शांति समिति की बैठक कर संभ्रात लोगों से सहयोग मांग रही है। वहीं उत्पातियों को चिन्हित कर उन्हें चेतावनी भी दे रही है। शहर क्षेत्र में 119 लोगों को अब तक चिन्हित किया जा चुका है। सबसे अधिक जुलूस कोतवाली इलाके में निकलते हैं। इस सर्किल में राजघाट, तिवारीपुर और कोतवाली थाना शामिल है।
विज्ञापन
इस सर्किल में सर्वाधिक 71 लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया है। इसी तरह कैंट सर्किल में कैंट थाने के अलावा रामगढ़ताल, खोराबार, एम्स थाना शामिल है, इस क्षेत्र में 19 लोगों को चिन्हित किया गया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में गोरखनाथ के अलावा गुलरिहा, शाहपुर थाना शामिल है, यहां पर 29 लोग चिन्हित किए गए है। सभी लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया।
विज्ञापन