फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, miscreants beat up orchestra operator couple, police registered a case

Gorakhpur News: आर्केस्ट्रा संचालक से मनबढ़ों ने की ये मांग, इंकार करना पड़ा भारी; पति-पत्नी को पीटा

Tue, 08 Apr 2025 01:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 01:10 PM IST
सार

शनिवार की रात 8.30 बजे को एक मनबढ़ युवक उनसे मिला और एक नर्तकी को भेजने के लिए दबाव बनाया। संचालक ने नर्तकी देने से इनकार कर दिया। मनबढ़ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए चला गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, miscreants beat up orchestra operator couple, police registered a case
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के साथीपार में किराए के मकान में रह रहे आर्केस्ट्रा संचालक ने मनबढ़ युवक को नर्तकी देने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए मनबढ़ ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर संचालक व उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के सीपोर जिले नदी थाना क्षेत्र के बेलही गांव निवासी पंकज कुमार मंडल वर्तमान में गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार में किराए के मकान में रहते हैं। वह आर्केस्ट्रा का संचालन करता था। शनिवार की रात 8.30 बजे को एक मनबढ़ युवक उनसे मिला और एक नर्तकी को भेजने के लिए दबाव बनाया। संचालक ने नर्तकी देने से इनकार कर दिया। मनबढ़ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए चला गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह मनबढ़ अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचा। इसके बाद उसे व उसकी पत्नी को ईंट से मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देईपार निवासी अंबेडकर व उसके तीन अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed