फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in gorakhpur job got on the basis of fake degree 3 teacher suspended

फर्जी बीएड के अंकपत्र के सहारे पाई नौकरी, तीन बर्खास्त

Sun, 05 Jul 2020 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
in gorakhpur job got on the basis of fake degree 3 teacher suspended
गोरखपुर में फर्जी अंकपत्र के सहारे पाई नौकरी, तीन बर्खास्त
विज्ञापन

गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जिले के परिषदीय विद्यालयों में नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को विभाग की ओर से पिपराइच और चरगांवा ब्लॉक में तैनात दो शिक्षकों के बीएड का अंकपत्र फर्जी होने और पाली ब्लॉक में तैनात शिक्षिका की ओर से दूसरे के दस्तावेजों पर नौकरी हासिल करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया।
पिपराइच के प्राथमिक विद्यालय हेमछापर पर तैनात सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा विभाग को अपने अभिलेखों, नोटरी शपथ पत्र के साथ त्याग पत्र भेजा था। विभाग ने बीएड के अंकपत्र के सत्यापन के लिए अभिलेखों को गोरखपुर विश्वविद्यालय भेजा। पता चला कि आरोपी शिक्षक ने किसी शैलेश कुमार के अनुक्रमांक का फर्जी बीएड अंकपत्र तैयार कर नौकरी हासिल की। ऐसे ही चरगांवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जंगल अहमद अली शाह पर तैनात शिक्षिका पूनम राय के खिलाफ फर्जी अंकपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने की शिकायत पर जांच हुई। पता चला कि शिक्षिका ने बीएड का अंकपत्र छात्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का कूटरचित तैयार किया है।
विज्ञापन

वहीं चंदौली के बीआरसी पर तैनात सहायक समन्वयक सुनीता तिवारी ने गोरखपुर के बीएसए को शिकायत की थी कि उनके पैन कार्ड का बेजा इस्तेेमाल पाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बाघनगर गोल्हयी पर तैनात सुनीता तिवारी नाम की महिला कर रही है। जांच में तीनों शिक्षकों पर लगे प्राथमिक आरोपों की पुष्टि होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इन्हें निलंबित करते हुए मामले की जांच संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनकी रिपोर्ट पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ जांच में तेजी लाने का निर्देश शासन स्तर से मिला है। हर महीने इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है।
अब तक 54 बर्खास्त, 27 निलंबित
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक 54 फर्जी शिक्षकों को पिछले दो वर्षों में बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं 27 अभी निलंबित चल रहे हैं। इनकी जांच बीइओ की ओर से की जा रही है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर इन्हें भी बर्खास्त किया जाएगा। इनके अलावा 20 और शिक्षकों के खिलाफ विभाग को शिकायत मिली है। इनकी जांच अभी खुद विभाग की ओर से की जा रही है।

40 से अधिक शिक्षकों पर केस, 25 से रिकवरी की तैयारी
अब 40 से अधिक फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इनके खिलाफ राजघाट पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ भी जांच में जुटी है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद 25 बर्खास्त शिक्षकों की कुंडली विभाग की ओर से तैयार की जा रही है। जल्द ही इनसे वेतन रिकवरी की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed