{"_id":"66041e369f3b93cb0701a6ce","slug":"in-gorakhpur-five-youths-who-went-to-take-bath-on-holi-drowned-in-a-pond-three-died-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली के दिन नदी व पोखरे में गए थे नहाने, 5 डूबे, 3 की मौत- त्योहार के बीच घरों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली के दिन नदी व पोखरे में गए थे नहाने, 5 डूबे, 3 की मौत- त्योहार के बीच घरों में छाया मातम
Thu, 28 Mar 2024 10:24 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:24 AM IST
सार
होली के दिन मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में रंग खेलने के बाद नदी में नहाने गए पांच लोग डूब गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई। कैंपियरगंज के राप्ती और बड़हलगंज के सरयू नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए।
विज्ञापन
मृतक अमरनाथ( बाएं) व लालू( दाएं) फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में होली के दिन मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में रंग खेलने के बाद नदी में नहाने गए पांच लोग डूब गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई। कैंपियरगंज के राप्ती और बड़हलगंज के सरयू नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए। जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों को बाहर निकलवाया।
इसमें दो युवकों की मौत हो गई। अन्य दो का बीआरडी मेडिकल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सही होने पर चिकित्सकों ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं, 25 मार्च को खजनी क्षेत्र में पोखरे में नहाते समय युवक की मौत हो गई। कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के नेतवर के रहने वाले अमरनाथ पांडेय (22), अमित शर्मा (21), आलोक पांडेय (18) मंगलवार की सुबह 11 बजे नेतवर घाट के पास राप्ती नदी में लगे पीपा पुल के पास नहाने गए थे।
इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे। आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने वाले स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित व आलोक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

मृतक आफताब आलम( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे के गोला मुहल्ला निवासी आफताब (17) दो दोस्तों के साथ फोरलेन सरयू पुल की तरफ दियारा में नहाने के लिए गया था और वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर गोताखोर व मुहल्ले के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। दस घंटे के बाद आफताब का शव नदी के दूसरी तरफ मऊ जनपद की सीमा में नई बाजार के सामने से बरामद किया। परिजन द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक, 25 मार्च को खजनी थाना क्षेत्र के गोरसैरा के टोला जगरनापुर निवासी लालू (32) नहाते समय पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह होली के खेलने के बाद लोगों के साथ पोखरे में नहाने चला गया। इसी दौरान डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार की सुबह शव को पोखरे बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वह मजदूरी करता था।