{"_id":"682443f4fc58bd3b1d0aa53e","slug":"in-gorakhpur-eunuchs-who-went-to-receive-congratulations-were-beaten-up-by-miscreants-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किन्नर गई थी 'बधाई' लेने, मनबढ़ों ने पीटा- नई बाजार पुलिस चौकी पर हंगामा; ऐसे बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किन्नर गई थी 'बधाई' लेने, मनबढ़ों ने पीटा- नई बाजार पुलिस चौकी पर हंगामा; ऐसे बनी बात
Wed, 14 May 2025 12:49 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 14 May 2025 12:49 PM IST
सार
वैशाली किन्नर का कहना है कि सोमवार रात नंदू पासवान के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम था। इसमें किन्नर बधाई देने गए थे। इस दौरान कुछ मनबढ़ लड़के किन्नरों को परेशान करने लगे। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने से मामला शांत हो गया। इससे नाराज मनबढ़ लड़कों ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वैशाली किन्नर के घर के पास सीमा किन्नर को मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झंगहा इलाके के दुबौली चौराहे के पास मनबढ़ों ने मंगलवार सुबह सीमा किन्नर को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे साथी किन्नरों ने नई बाजार पुलिस चौकी पर हंगामा किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें झंगहा थाने भेजा गया, फिर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
इधर, घायल किन्नर को पीएचसी ब्रह्मपुर पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दुबौली चौराहे के पास किन्नर वैशाली कई किन्नरों के साथ किराए के मकान में रहती हैं। वैशाली किन्नर का कहना है कि सोमवार रात नंदू पासवान के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम था।
विज्ञापन
इसमें किन्नर बधाई देने गए थे। इस दौरान कुछ मनबढ़ लड़के किन्नरों को परेशान करने लगे। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने से मामला शांत हो गया। इससे नाराज मनबढ़ लड़कों ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वैशाली किन्नर के घर के पास सीमा किन्नर को मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन
शोर सुनकर वैशाली किन्नर व अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे तब मनबढ़ भाग निकले। घायल किन्नर को पीएचसी ब्रह्मपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहां से किन्नर नई बाजार पुलिस चौकी पर आए।
यहां के हलका दरोगा व सिपाही किन्नरों को समझाने का प्रयास करने लगे। इससे किन्नर आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। झंगहा थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि किन्नरों की मांग पर नेकवार हरपुर निवासी आकाश साहनी और दीपक राजभर को शांतिभंग में चालान किया गया है।