{"_id":"67f12de1d44841309e084179","slug":"in-gorakhpur-cm-yogi-said-new-gorakhpur-city-is-being-built-for-five-lakh-people-different-from-old-gorakhpu-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने क्यों कहा- 5 लाख लोगों के लिए बन रही है न्यू गोरखपुर सिटी? बताया ये कैसे पहले वाले से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने क्यों कहा- 5 लाख लोगों के लिए बन रही है न्यू गोरखपुर सिटी? बताया ये कैसे पहले वाले से अलग
Sat, 05 Apr 2025 07:17 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:17 PM IST
सार
सीएम योगी ने कहा कि जीडीए की तरफ से पांच लाख लोगों की आवसीय आवश्यकता के दृष्टिगत न्यू गोरखपुर सिटी भी बसा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का गोरखपुर वह सिटी नहीं है जिसकी पहचान अपराध के गढ़ और माफियागिरी के चलते थी।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से मजबूत हुए गोरखपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग का हब बनने की दिशा में अग्रसर शहर बताते हुए कहा कि यहां जीडीए की तरफ से पांच लाख लोगों की आवसीय आवश्यकता के दृष्टिगत न्यू गोरखपुर सिटी भी बसा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज का गोरखपुर वह सिटी नहीं है जिसकी पहचान अपराध के गढ़ और माफियागिरी के चलते थी। आज का गोरखपुर विरासत और विकास के अद्भुत सामंजस्य के साथ आगे बढ़ रहा है। आज का गोरखपुर चार विश्वविद्यालयों वाले शहर के रूप में, एम्स, बीआरडी की सुपर स्पेशलिटी और निजी क्षेत्र के अनेक अच्छे अस्पतालों के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य का हब बन चुका है।
विज्ञापन
2017 के पहले तक जहां यहां इंसेफेलाइटिस के चलते बचपन काल कवलित होता था, वहीं डबल इंजन सरकार ने अभियान चलाकर इंसेफेलाइटिस को छू मंतर कर दिया है। अब बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आकर काल कवलित नहीं होंगे बल्कि उनकी प्रतिभा विकास में योगदान देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का गोरखपुर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ ही निवेश के बेहतरीन गंतव्य के रूप में भी उभरा है।15000 करोड रुपये के निवेश से 60000 नौजवानों को रोजगार गोरखपुर में मिला है। यहां नए-नए उद्योग लग रहे हैं। नए होटल खुल रहे हैं। देश और दुनिया के उद्यमी यहां निवेश कर रहे हैं।
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश सुरक्षा के बेहतरीन वातावरण में हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसीलिए जिन लोगों में क्षमता नहीं थी, उनको उत्तर प्रदेश के आंकड़े फर्जी लगते होंगे लेकिन जिनमें सामर्थ्य था उन्होंने करके दिखा दिया है।
सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में जहां जिलों में माफिया होते थे, वसूलीबाज होते थे वहीं वर्तमान सरकार में एक जिला-एक उत्पाद और एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज जैसी अभिनव योजनाएं हैं। अपने अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ उत्तर प्रदेश आज देश के विकास में भरपूर योगदान दे रहा है।
आज का यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। आज उत्तर प्रदेश में पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं। नौजवानों को यहीं पर रोजगार और नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में केवल 10000 महिला पुलिसकर्मी थीं।
जबकि गत दिनों हुई 60000 से अधिक की पुलिस भर्ती में ही अकेले 12000 से अधिक बेटियों को भर्ती किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित की चर्चा करते हुए कहा कि गन्ना किसानों के लिए 1996 से लेकर 2017 तक जितना गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ उससे, 60000 करोड़ यानी 280000 करोड रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान सिर्फ आठ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने किया है।