{"_id":"672a0d5ee1f0a72f240d3410","slug":"in-gorakhpur-cabinet-minister-s-relative-was-beaten-up-by-arrogant-youth-injured-case-registered-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जरा सी बात पर बिगड़ गए मनबढ़, कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार को पीटा-जानिए आखिर क्यों हुए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जरा सी बात पर बिगड़ गए मनबढ़, कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार को पीटा-जानिए आखिर क्यों हुए हमलावर
Tue, 05 Nov 2024 05:49 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:49 PM IST
सार
गीडा इलाके के बाघागाड़ा निवासी शेखर निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के रिश्तेदार हैं। रिश्ते में वो शेखर के फूफा लगते हैं। पीड़ित शेखर शाहपुर के संगम चौराहे स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर ही रहते हैं। शेखर सोमवार रात 9:30 बजे स्कूटी से पादरी बाजार होकर संगम चौराहा जा रहे थे। आरोप है की इसी दौरान लिटिल सिंह की बुलेट से स्कूटी में टक्कर लग गई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहपुर के पादरी बाजार चौराहे पर सोमवार रात स्कूटी और बुलेट में टक्कर हो गई। इसके बाद मनबढ़ों ने मिलकर स्कूटी सवार कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के रिश्तेदार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर शाहपुर थाने की पुलिस ने व्यास नगर कॉलोनी निवासी लिटिल सिंह, कृपाशंकर सिंह, विपुल सिंह, राजेश और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के बाघागाड़ा निवासी शेखर निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के रिश्तेदार हैं। रिश्ते में वो शेखर के फूफा लगते हैं। पीड़ित शेखर शाहपुर के संगम चौराहे स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर ही रहते हैं। शेखर सोमवार रात 9:30 बजे स्कूटी से पादरी बाजार होकर संगम चौराहा जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है की इसी दौरान लिटिल सिंह की बुलेट से स्कूटी में टक्कर लग गई। इसे लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। मौके से बहस के बाद लिटिल सिंह चला गया। थोड़ी देर अपने साथ मोहल्ले के पांच-छह युवकों को लेकर पहुंचा। बिना बात किए ही शेखर को डंडे, मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन