{"_id":"67738f3c146ff19ec50324ae","slug":"in-gorakhpur-boys-pushed-the-girl-in-front-of-train-she-expressed-protest-against-her-death-and-molestation-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर हादसा: छात्रा को अकेला देख शोहदे करने लगे छेड़खानी, किया विरोध- ट्रेन के आगे दे दिया धक्का; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर हादसा: छात्रा को अकेला देख शोहदे करने लगे छेड़खानी, किया विरोध- ट्रेन के आगे दे दिया धक्का; मौत
Tue, 31 Dec 2024 11:59 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:59 AM IST
सार
चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी सरदारनगर जीजीआईसी में पढ़ती थी। स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही थी। ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद छात्रा के पिता का आरोप है कि ओवरब्रिज के नीचे पहले से मौजूद दो युवक उनकी बेटी से छेड़खानी कर रहे थे। बेटी के विरोध पर उसे मौर्य एक्सप्रेस के आगे धकेल दिया।
विज्ञापन
ट्रेन के सामने मौत
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चौरीचौरा इलाके के करमहा ओवरब्रिज के नीचे सोमवार शाम 3:45 बजे 11वीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता का आरोप है कि शोहदों ने छेड़खानी का विरोध करने पर उसे ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि छात्रा ने पिता को वहां अचानक देखकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी सरदारनगर जीजीआईसी में पढ़ती थी। स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही थी। ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद छात्रा के पिता का आरोप है कि ओवरब्रिज के नीचे पहले से मौजूद दो युवक उनकी बेटी से छेड़खानी कर रहे थे। बेटी के विरोध पर उसे मौर्य एक्सप्रेस के आगे धकेल दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसआई अजीत यादव व तरकुलहा चौकी प्रभारी सौरभ झा को वहां एक बाइक मिली। पिता ने जिस युवक को देखा था, उसी के पिता के नाम से बाइक है। बताया जा रहा छात्रा के साथ उसकी दो सहपाठी भी थीं। घटना के बाद दहशत में दोनों भाग गईं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। ट्रेन चालक ने भी बताया कि लड़की भागते हुए ट्रेन के सामने आ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। किन परिस्थितियों में छात्रा की मौत हुई है, इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी: अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा