फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Basti division warmth like March being felt in December

Gorakhpur Weather: गोरखपुर-बस्ती में मार्च जैसा मौसम, बाकी उत्तर भारत कोहरे में समाया

Tue, 26 Dec 2023 12:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो गेहूं की पौध विकसित होने के लिए अधिकतम 21 डिग्री तापमान की जरूरत पड़ती है। मगर इस बार अभी तक का तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur Basti division warmth like March being felt in December
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे से जहां उत्तर भारत में जनजीवन अस्तव्यस्त है, वहीं गोरखपुर-बस्ती मंडल में दिसंबर में मार्च जैसी गरमाहट महसूस की जा रही है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार और दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन


मौसम के इस बदले मिजाज से विज्ञानी ही नहीं किसान भी हैरान हैं। पूर्वांचल के जिलों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। लेकिन अभी तक मौसम शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन


पर्यावरणविद इसे ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन और स्थानीय कारणों को जिम्मेदार बता रहे हैं। बेमौसम पड़ रही इस गर्मी का असर फसलों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो गेहूं की पौध विकसित होने के लिए अधिकतम 21 डिग्री तापमान की जरूरत पड़ती है। मगर इस बार अभी तक का तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। महराजगंज के जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि माह भर ऐसे ही तापमान बना रहा तो इसका असर गेहूं की पैदावार पर पड़ सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed