फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a woman died due to electric shock after coming in contact with a bare wire laid in the field

Gorakhupr News: महिला की मौत पर ग्रामीणों ने सड़क जाम, खेत में बिछे नंगे तार के चपेट में आने से हुई थी मौत

Tue, 19 Nov 2024 11:43 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 11:43 AM IST
सार

कौशिल्या जानीपुर (भुवहिया) में पति के गुजर जाने के बाद अपने परिवार के साथ रहती थीं। रविवार सुबह रोज की तरह सुबह टहलने जा रही थीं। इसी दौरान बगल के खेत में तार बिछा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। कौशिल्या का पैर तार पर पड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a woman died due to electric shock after coming in contact with a bare wire laid in the field
सड़क पर शव रखकर नाराजगी जताते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोला क्षेत्र के जानीपुर (भुवाहिया) में खेत में बिछे नंगे तार के करंट से उसकी चपेट में आकर कौशिल्या (50) की रविवार को मौत हो गई। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन संग नाराज ग्रामीण महिला का शव गोला-कौड़ीराम मार्ग पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


इस वजह से सुबह करीब दस बजे से 11 बजे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष गोला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने परिजनों की मांग मानते हुए मृतका के पुत्र रविंद्र की तहरीर पर रामाशीष, दिनेश, फूलमती और मंशा के खिलाफ खेत में नंगा तार बिछाने के आरोप में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, तब जाकर परिजन व ग्रामीण शव लेकर मुक्तिधाम गए, वहां दाह संस्कार किया। कौशिल्या जानीपुर (भुवहिया) में पति के गुजर जाने के बाद अपने परिवार के साथ रहती थीं। रविवार सुबह रोज की तरह सुबह टहलने जा रही थीं। इसी दौरान बगल के खेत में तार बिछा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। कौशिल्या का पैर तार पर पड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed