फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a vehicle rear-ended a Minister of State's car; a woman seated in the rear vehicle was injured.

UP: दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की गाड़ी में पीछे से टक्कर, बाल-बाल बचे मंत्री, दूसरी कार की महिला घायल

Sun, 21 Jun 2026 03:09 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा Published by: Rohit Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 03:09 PM IST
सार

सरदारनगर बस स्टैंड के पास दोपहर 2 बजे देवरिया से लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर राज्यमंत्री बेचन राम की खड़ी गाड़ी में पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार चालक का ब्रेक पर से पैर स्लिप हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a vehicle rear-ended a Minister of State's car; a woman seated in the rear vehicle was injured.
क्षतिग्रस्त दोनों वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर रेलवे बस स्टैंड के पास रविवार दोपहर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम की गाड़ी में पीछे से एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। संयोग अच्छा था कि हादसे से ठीक पहले राज्यमंत्री गाड़ी से उतर चुके थे, इसलिए वे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री की गाड़ी पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार 45 वर्षीय महिला विमला त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गईं।  सरदारनगर बस स्टैंड के पास दोपहर 2 बजे देवरिया से लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर राज्यमंत्री बेचन राम की खड़ी गाड़ी में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार चालक का ब्रेक पर से पैर स्लिप हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। गाड़ी में टक्कर इतनी तेज थी कि मंत्री की गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से कुछ पल पहले ही राज्यमंत्री गाड़ी से उतर गए थे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अनियंत्रित कार में सवार मेडिकल कॉलेज निवासी दंपति घायल हो गए। कार चालक बाल मुकुंद त्रिपाठी को हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी विमला त्रिपाठी उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद विमला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed