फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a shortage of cylinders has led to the discontinuation of many menu items in hotels and restaura

Gorakhpur News: शहर में अब लकडि़यों के सहारे होटल-रेस्टोरेंट, मेन्यू के कई आइटम हो गए बंद

Sat, 14 Mar 2026 02:23 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:23 PM IST
सार

विजय चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में गैस की कमी के चलते प्रथम तल पर बने किचन और बैठने की व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। बैंक रोड स्थित होटल के संचालक आचिंत्य लाहिड़ी ने बताया कि उपलब्ध गैस का सीमित उपयोग किया जा रहा है, इसलिए कई मेन्यू आइटम हटाने पड़े हैं। 

विज्ञापन
In Gorakhpur, a shortage of cylinders has led to the discontinuation of many menu items in hotels and restaura
एक रेस्टोरेंट में आग पर खाना बनाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत अब होटल और रेस्टोरेंट के संचालन पर साफ दिखाई देने लगी है। गैस की कमी के कारण कई होटल-रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू के ज्यादातर आइटम अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। वहीं, कुछ दुकानदार लकड़ी और अंगीठी पर सीमित मात्रा में फास्ट फूड बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


विजय चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में गैस की कमी के चलते प्रथम तल पर बने किचन और बैठने की व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। बैंक रोड स्थित होटल के संचालक आचिंत्य लाहिड़ी ने बताया कि उपलब्ध गैस का सीमित उपयोग किया जा रहा है, इसलिए कई मेन्यू आइटम हटाने पड़े हैं।
विज्ञापन


शहर की मशहूर चटोरी गली में भी स्थिति चिंताजनक है। अधिकांश दुकानदारों ने मेन्यू में शामिल कई फास्ट फूड आइटम कम कर दिए हैं। कुछ ने कहा कि शनिवार से समोसा बनाना भी बंद करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों में लकड़ी और अंगीठी पर फास्ट फूड बनाने की योजना है लेकिन गैस संकट ज्यों का त्यों रहा तो कई दुकानें अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

दो काॅमर्शियल गैस सिलिंडर हैं, यह भी समाप्त होने वाला है। ज्यादातर आइटम बंद कर दिए हैं। शेक, पनीर टिक्का और वेज कबाब बना रहे हैं। समोसा शनिवार से बंद हो जाएगा, अब लकड़ी पर बनाना पड़ेगा: नवीन सिंह, रेस्टोरेंट संचालक


काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस सिलिंडर की आपूर्ति जल्द होनी चाहिए। फास्ट फूड आइटम बनाने के लिए लकड़ी मंगाई है: रोहित कुमार सिंह, रेस्टोरेंट संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed