फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a library operator first gave money to a girl for help, now she is blackmailing her.

Gorakhpur News: लाइब्रेरी संचालक ने युवती को इसलिए दिए थे रुपये, ऐसे वीडियो बनाकर अब कर रही ब्लैकमेल

Mon, 11 Mar 2024 06:52 PM IST
Rohit Singh रोहित सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, a library operator first gave money to a girl for help, now she is blackmailing her.
केस दर्ज( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

लाइब्रेरी संचालक ने एक युवती को मदद में दस लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर महिला ने अपने घरवालों के साथ मिलकर मारपीट की और बेहोश होने पर मेरे बगल में लेटकर वीडियो बना ली। अब उसी वीडियो को दिखाकर लगातार ब्लैकमेल कर रही है और धमकी दे रही है। उसकी कोशिश यही है कि रुपये वापस न करने पड़ा।

विज्ञापन


सीएम के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देने के बाद कोतवाली थाने में आरोपी युवती, उसके भाई, मामा समेत सात लोगों पर मारपीट, बलवा, गंभीर चोट पहुंचाने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजधानी टोला सोनबरसा निवासी शत्रुमर्दन ने दी तहरीर में लिखा है कि न्यू शिवपुरी कॉलोनी में लाइब्रेरी चलाते है। बगल में ही बेतियाहाता दक्षिणी में रहने वाली एक युवती ने कुछ दिन बाद आकर अस्पताल खोल लिया। लाइब्रेरी के उद्घाटन के समय आते जाते परिचय होने की वजह से उसे भी बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से आना जाने होगा। बाद में युवती ने अस्पताल में उपकरण लगाने के लिए रुपयों की जरूरत को बताते हुए दो बार में दस लाख रुपये ले लिए। इसी दरमियान रूबी का संबंध अवांछनीय तत्वों से हो गया, जिसके प्रभाव में आ गई और उसकी नियत भी खराब हो गई। लाइब्रेरी में कुछ पैसों की आवश्यकता पड़ने पर जब मैंने दिया हुआ।

पैसा मांगा तो पैसा देने में आना-कानी करने लगी। इन्हीं सब बातों को लेकर मनमुटाव हो गया। 12 नवंबर 2023 को अपने भाई और 3-4 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर लाइब्रेरी पर आ गई और उक्त लोग लाइब्रेरी में घुस कर उत्पात मचाने लगे और बात-चीत करने के लिए भगत चौराहे पर बुलाए, जहां पर मारपीट की गई और बेहोश हो गया।


इसके बाद युवती अपने घर ले गई और पास में लेट का वीडियो बनाकर धमकी देने लगी। छह मार्च 2024 को समय चार बजे जा रहा था, तभी अचानक मिल गई और धमकी देते हुए मां बहन की गाली देने लगी कि अगर दुबारा पैसा मांगने आए तो तुम्हारी हत्या करवा दूंगी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed