फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a father of two children was molesting an innocent girl, case registered

Gorakhpur News: दो बच्चों के पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, एक वर्ष से लगातार कर रहा था हैवानियत

Thu, 03 Jul 2025 02:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 02:05 PM IST
सार

हजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। किशोरी के घर के पास के एक व्यक्ति की रिश्तेदारी दूसरे गांव में है। इसके कारण दूसरे गांव का एक व्यक्ति वहां आता-जाता रहता है। वह दो बच्चों का पिता है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a father of two children was molesting an innocent girl, case registered
सांकेतिक फोटो

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसला कर दो बच्चों का पिता पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के विरोध करने पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी देता रहा। आरोपी से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। किशोरी के घर के पास के एक व्यक्ति की रिश्तेदारी दूसरे गांव में है। इसके कारण दूसरे गांव का एक व्यक्ति वहां आता-जाता रहता है। वह दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी को बहला-फुसला कर उसने करीब एक वर्ष पहले शारीरिक संबंध बना लिया और उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देते हुए किशोरी का एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि किशोरी को होटल में भी ले जाकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार की देर शाम को किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed