फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a 9-month-old baby girl who was sleeping next to her mother at night went missing

UP: रात में मां के पास सो रही 9 महीने की बच्ची गायब, सुबह 500 मीटर दूर घायल-अधनग्न मिली; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jun 2026 11:58 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 AM IST
सार

महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र निवासी एक दंपत्ति 10 वर्षों से गुलरिहा क्षेत्र में रह रहे है। दंपत्ति की एक नौ माह की बच्ची है। शुक्रवार रात बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे परिजनों की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक टीनशेड के पास बच्ची को अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में पड़ा देखा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a 9-month-old baby girl who was sleeping next to her mother at night went missing
घटनास्थल, जहां बच्ची घायल अवस्था में मिली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ माह की मासूम बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची के शरीर से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र निवासी एक दंपत्ति 10 वर्षों से गुलरिहा क्षेत्र में रह रहे है। दंपत्ति की एक नौ माह की बच्ची है। शुक्रवार रात बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे परिजनों की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने रात में ही आसपास काफी खोजबीन की,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक टीनशेड के पास बच्ची को अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके शरीर से खून निकल रहा था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने बच्ची को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट भिजवाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची की हालत को देखते हुए लोग उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक जे पी पाल ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed