{"_id":"67a83a470cd1e5a7440acd27","slug":"in-gorakhpur-3-minors-booked-a-drone-from-olx-were-beaten-and-robbed-at-the-time-of-delivery-2-were-caught-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रील के शौक ने बनाया 'लुटेरा'...OLX से हुई पहचान- CCTV से 2 पकड़े गए- एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रील के शौक ने बनाया 'लुटेरा'...OLX से हुई पहचान- CCTV से 2 पकड़े गए- एक फरार
Sun, 09 Feb 2025 10:47 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:47 AM IST
सार
पांच फरवरी को उस व्यक्ति ने आदर्श को कैंपियरगंज के फरेंदा रोड पर स्थित एक होटल से लगभग 100 मीटर पहले आने के लिए कहा। आदर्श ने बताया कि जब वह निर्धारित स्थान पर पहुंचा, तो एक बाइक से तीन युवक वहां पर पहुंचे। देखने के बहाने कैमरा लेने के बाद आदर्श पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
ड्रोन( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओएलएक्स पर खरीद-फरोख्त के लिए अपलोड किए गए ड्रोन कैमरा का फोटो देखकर छात्रों के अंदर खुराफात जागा। चार छात्रों ने ओएलएक्स से कैमरा बेचने वाले का मोबाइल नंबर निकालकर कॉल करके खरीदारी के लिए कैंपियरगंज बुलाया। वहां मारपीट कर ड्रोन कैमरा छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
कैंपियरगंज पुलिस ने शनिवार को दो किशोरों को पकड़कर ड्रोन कैमरा बरामद कर लिया। किशोरों ने पूछताछ में बताया कि रील बनाने के लिए उन्होंने कैमरा छीना था। लूट में साथ देने में दो और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए किशोर इंटरमीडिएट के छात्र हैं।
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके के राजेंद्र नगर निवासी आदर्श प्रजापति ने सात फरवरी को कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्हें अपना ड्रोन कैमरा बेचना था। उसका फोटो ओएलएक्स पर अपलोड किया था। कुछ दिन बाद एक व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि कैमरा खरीदना चाहता है।
विज्ञापन
पांच फरवरी को उस व्यक्ति ने आदर्श को कैंपियरगंज के फरेंदा रोड पर स्थित एक होटल से लगभग 100 मीटर पहले आने के लिए कहा। आदर्श ने बताया कि जब वह निर्धारित स्थान पर पहुंचा, तो एक बाइक से तीन युवक वहां पर पहुंचे। देखने के बहाने कैमरा लेने के बाद आदर्श पर हमला कर दिया।
पिटाई करने के बाद कैमरा लेकर कैंपियरगंज की तरफ भाग गए। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद तत्काल पुुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर बाल अपचारियों को पकड़ लिया।