फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Deoria, Son struck by train while trying to save his father; both die news in hindi

आर्थिक तंगी: पिता को बचाने में बेटा भी आया ट्रेन की चपेट में, रेलवे ट्रैक पर दोनों का मिला क्षत-विक्षत शव

Sat, 20 Jun 2026 11:43 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 11:43 AM IST
सार

आर्थिक तंगी व लोन के बोझ से दबे एक पिता के निर्णय से एक परिवार की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। चीनी मिल कालोनी के वार्ड संख्यां दो निवासी श्रवण कुमार जायसवाल की रामलक्षन में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। तीन माह पूर्व दुकान से आते समय उनके बड़े पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।  

विज्ञापन
In Deoria, Son struck by train while trying to save his father; both die news in hindi
मृतक बेटे और पिता की फाइल फोटो. रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित जील मोटर के सामने रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र की शुक्रवार की आधी रात शव मिलने से सनसनी मच गया। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई थे। चौरी चौरा से लौटते समय बाइक रेलवे ट्रैक के तरफ मोड़ दिए। पिता को बचाने के चक्कर में पुत्र भी ट्रेन की चपेट म आ गया।

विज्ञापन


आर्थिक तंगी व लोन के बोझ से दबे एक पिता के निर्णय से एक परिवार की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। चीनी मिल कालोनी के वार्ड संख्यां दो निवासी श्रवण कुमार जायसवाल की रामलक्षन में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। तीन माह पूर्व दुकान से आते समय उनके बड़े पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।  
विज्ञापन


शुक्रवार की रात आठ बजे श्रवण कुमार अपने बेटे राकेश जायसवाल के साथ चौरी चौरा बाजार करने गए थे। देर रात लौटते समय जील मोडर के समीप से रेलवे लाइन के तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर अपनी बाइक अचानक मोड़ दिए। रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने कूद गए। बचाव कर रहा पुत्र भी ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12:30 बजे ट्रेन संख्यां 5204 के चालक ने गौरी बाजार रेलवे स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने गौरी बाजार पुलिस को सूचित किया। इस बीच मृतक के मोबाइल पर आए काल के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed