गोरखपुर में बोले प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना: औद्योगिक क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या जल्द खत्म करें
वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं को लेकर उद्यमी, विद्युत निगम को तो निगम, उद्यमियों को जिम्मेदारी ठहरा रहा है। हाल ही में डीएम की अध्यक्षता में गीडा में हुई बैठक के दौरान निगम के एक्सईएन ने उद्यमियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी जिस पर उद्यमियों ने विरोध भी जताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर लंबे समय से उद्यमियों और विद्युत निगम के बीच चल रही खींचतान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग व प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तक भी पहुंच गई है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं को लेकर उद्यमी, विद्युत निगम को तो निगम, उद्यमियों को जिम्मेदारी ठहरा रहा है। हाल ही में डीएम की अध्यक्षता में गीडा में हुई बैठक के दौरान निगम के एक्सईएन ने उद्यमियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी जिस पर उद्यमियों ने विरोध भी जताया था।
प्रभारी मंत्री सोमवार को एनेक्सी भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यों का नियमित रूप से निगरानी की जाए। उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पानी सप्लाई की पाइपलाइन बिछाने के तत्काल बाद सड़क की मरम्मत करा दी जाए।
मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गांव की आवश्यकता के अनुसार योजना बनाई जाए और मनरेगा के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि शिक्षा एवं उद्योग के क्षेत्र में जब विकास गतिशील होगा तभी जनपद स्मार्ट सिटी के रूप में उभरेगा।
उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश सरकार ने मानकों के अनुकूल शहरों को विकसित कर देश में स्मार्ट सिटी का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। योजना के तहत प्रदेश के 10 शहरों आगरा, कानपुर लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़ , वाराणसी, बरेली, सहारनपुर, झांसी और मुरादाबाद का चयन किया गया है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 नगर निगमों में से सात अन्य शहरों अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गोरखपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मेरठ और फिरोजाबाद को भी स्मार्ट सिटी की तरह बनाने के लिए परियोजना शुरू करने के निर्देश दिया है।
नैनो यूरिया को बढ़ावा दे रही है सरकार
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास पर प्रदेश सरकार विशेष बल दे रही है। बताया कि खेतों में रसायनिक उर्वरकों के बढ़ते इस्तेमाल को कम करने के लिए सरकार, नैनो यूरिया को बढ़ावा दे रही है। फसल की गुणवत्ता बढ़ाने के अलावा नैनो तरल यूरिया के कई फायदे हैं। इसके परिवहन, भंडारण और रखरखाव का खर्च बहुत कम है।
जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों का व्यवहार अच्छा हो
प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा होना चाहिए। हर योजना में जनपद प्रथम स्थान हासिल करे, ऐसा लक्ष्य बनाकर कार्य किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस योजना से लड़कियों और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास के नए अवसर मिलेंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कोई बच्चा कुपोषित न रहने पाए।
ये रहे मौजूद
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक, विधायक राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, चेयरमैन उर्दू एकेडमी चौधरी कैफुलवरा, डीएम कृष्णा करूणेश और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
छात्रों-मरीजों से किया संवाद
बैठक से पूर्व मंत्रियों के समूह ने कान्हा उपवन, जिला चिकित्सालय, कम्पोजिट विद्यालय बरहुआ का निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने छात्रों से संवाद भी किया।