फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In case of death of elderly case of murder registered against three

Gorakhpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 27 Feb 2023 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार।
अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

सीओ गोला जगत कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
In case of death of elderly case of murder registered against three
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज क्षेत्र के विमटी दुबे गांव में लालमनि प्रसाद (70) की मौत मामले में अमन दुबे, मयंक दुबे और मुकेश दुबे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी को हत्या, मारपीट और धमकी देने का आरोपी बनाया। आरोप है कि घर के युवक के मजदूरी पर न जाने पर आरोपियों ने पीटकर हत्या की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के आरोपियों ने मजदूरी करने के लिए आशीष को बुलाया था। आशीष द्वारा मजदूरी करने से मना करने पर आरोपियों ने शुक्रवार की रात नौ बजे उसके घर पर चढ़कर मां व बहन को गाली देने लगे। इस बीच परिवार के बुजुर्ग बाबा लालमनि प्रसाद उन लोगों को गाली देने से मना किए, जिस पर आरोपियों ने पिटाई कर दी और फिर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन


सीओ गोला जगत कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed