Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In a study of 290 patients, 18 developed an infection at the incision site following surgery.

Gorakhpur News: दूरबीन से सर्जरी में छोटी सी चूक बन सकती है संक्रमण की वजह

Fri, 06 Nov 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
In a study of 290 patients, 18 developed an infection at the incision site following surgery.
290 मरीजों पर हुए अध्ययन में 18 को ऑपरेशन के बाद चीरे वाली जगह पर मिला संक्रमण
विज्ञापन

दो मरीजों के घाव में मिले टीबी से जुड़े बैक्टीरिया, लंबे समय तक घाव नहीं भरना भी चिंता की वजह


गोरखपुर। पित्त की थैली से पथरी निकालने के लिए दूरबीन से होने वाला ऑपरेशन (लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी) बड़े चीरे से बचाता है, लेकिन संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं करता। 290 मरीजों पर हुए शोध में 18 मरीजों के घाव में संक्रमण मिला। इनमें दो मरीजों के घाव के नमूनों में माइकोबैक्टीरियम समूह के बैक्टीरिया भी पाए गए।
एम्स गोरखपुर के सर्जरी विभाग के डॉ. हरिकेश यादव, एनाटॉमी विभाग के डॉ. चेतन साहनी और अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉ. नवीन कुमार चौधरी ने यह अध्ययन किया है। इसमें गोरखपुर और आसपास के 290 मरीज शामिल थे। इनमें 230 महिलाएं और 60 पुरुष थे। ऑपरेशन के बाद 18 मरीजों (6.2 प्रतिशत) में चीरे वाली जगह पर संक्रमण पाया गया। संक्रमित मरीजों में 14 महिलाएं थीं।
विज्ञापन

डॉ. हरिकेश ने बताया कि शोध में संक्रमण वाले 18 मरीजों में से 14 के ऑपरेशन के दौरान पित्त, मवाद या पथरी पेट में फैलने की घटना दर्ज की गई। यानी संक्रमण वाले मरीजों में 77.8 प्रतिशत में ऐसी स्थिति बनी थी। इसके अलावा छह मरीजों में पित्त की थैली के आसपास के अंगों में चिपकाव (एडहीजन्स) मिला। चार मरीजों की पित्त की थैली में गंभीर सूजन और चार में मवाद भरा हुआ था। ये स्थितियां ऑपरेशन को जटिल बना सकती हैं और संक्रमण के जोखिम से जुड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से निकाली गई पित्त की थैली, वहीं अधिक संक्रमण
अध्ययन में आठ मरीजों के उस चीरे में संक्रमण मिला, जहां से पित्त की थैली बाहर निकाली गई थी। संक्रमण की गहराई के विश्लेषण में 12 मरीजों में यह त्वचा की ऊपरी परत तक सीमित था जबकि छह में अंदर के ऊतकों तक पहुंच गया था। डॉ. हरिकेश के मुताबिक, शोध का महत्वपूर्ण निष्कर्ष दो मरीजों के घाव के नमूनों में माइकोबैक्टीरियम प्रजाति के बैक्टीरिया मिलना रहा। इस समूह में टीबी पैदा करने वाली प्रजाति भी शामिल है लेकिन केवल माइकोबैक्टीरियम मिलने से टीबी की पुष्टि नहीं होती। इसके लिए बैक्टीरिया की प्रजाति की पहचान और विशेष जांच जरूरी है। यह निष्कर्ष उन मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनका ऑपरेशन के बाद घाव लंबे समय तक नहीं भरता या बार-बार मवाद निकलता है।


संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
डॉ. हरिकेश ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पित्त, मवाद और पथरी को पेट में फैलने से रोकना, शल्य उपकरणों की समुचित सफाई और संक्रमण नियंत्रण के नियमों का पालन जरूरी है। ऐसे में ऑपरेशन के बाद घाव की नियमित निगरानी और संक्रमण के शुरुआती लक्षणों की पहचान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed