फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In a land dispute in Khorabar, Gorakhpur, the younger brother killed the elder brother

Gorakhpur News: जमीन के लिए सगे भाई की हत्या- भाभी ने दी तहरीर- देवर पर केस दर्ज; गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 12:52 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 12:52 PM IST
सार

आशा का पति ईश्वर चंद शुक्रवार की शाम 7 बजे अपने छत पर आराम कर रहा था। उसी दौरान उसका भाई नंद पाल पुत्र बेचन छत पर ईश्वर चंद के पास गया और कहा की खेत को हमारे नाम बैनामा कर दो, हम तुम्हें खेत के लिए 2 लाख रुपया भी दे चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन
In a land dispute in Khorabar, Gorakhpur, the younger brother killed the elder brother
हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार इलाके में शुक्रवार की रात दो भाईयों के बीच में विवाद हो गया। बताया जाता है कि जमीन को लेकर पहले कुछ कहासुनी हुई फिर दोनों भाइयों में विवाद होने लगा। इसी बीच छोटे भाई नंदपाल ने बड़े भाई ईश्वर चंद की हत्या कर दी।

विज्ञापन


इलाके के ग्राम सोनवें ढोलबजवा में शुक्रवार की देर शाम जमीन के लिए सगे भाई ने हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी आशा देवी ने खोराबार थाने पर शनिवार को तहरीर दी। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन


तहरीर से मिली जानकारी के अनुसार आशा का पति ईश्वर चंद शुक्रवार की शाम 7 बजे अपने छत पर आराम कर रहा था। उसी दौरान उसका भाई नंद पाल पुत्र बेचन छत पर ईश्वर चंद के पास गया और कहा की खेत को हमारे नाम बैनामा कर दो, हम तुम्हें खेत के लिए 2 लाख रुपया भी दे चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदपाल ने धमकी दिया कि बैनामा नहीं करोगे तो हम तुम्हें जान से मार डालेंगे। नंदपाल ने ईश्वर को लात और मुक्के से मारते पीटते छत से नीचे ढकेल दिया,  जिससे ईश्वर चंद की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना पाकर पुलिस शव को कब्जे में ले ली तथा नंदपाल को हिरासत में ले ली। ईश्वर चंद मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुत्र नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed