Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP State President Pankaj Chaudhary said in Gorakhpur, In 2027, we will break the 2017 record

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले: 2027 में तोड़ेंगे 2017 का भी रिकॉर्ड, हर चैलेंज के लिए भाजपा तैयार

Tue, 06 Jan 2026 12:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 12:00 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सोमवार को गोरखपुर प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह, गोरखपुर क्षेत्र कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि विपक्षी दलों से सावधान रहें।

विज्ञापन
BJP State President Pankaj Chaudhary said in Gorakhpur, In 2027, we will break the 2017 record
भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने  मोहद्दीपुर

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन ही हमारी पहचान है। कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं। संगठन को मजबूत करना उनका दायित्व है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 2017 का भी रिकॉर्ड तोड़ेंगे। कांग्रेस और सपा तो एक परिवार की पार्टी हैं।
विज्ञापन


भाजपा ही सर्वसमाज की पार्टी है। विपक्षी बहुत सारी अफवाहें फैला रहे हैं लेकिन पार्टी हर चैलेंज के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमारू को स्वस्थ प्रदेश बनाकर देश में एक नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सोमवार को गोरखपुर प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह, गोरखपुर क्षेत्र कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि विपक्षी दलों से सावधान रहें।

वे मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनरेगा के 100 दिन के काम में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए विकसित भारत जी-राम जी योजना लाए हैं। इसमें 125 दिन की रोजगार की गारंटी दी गई है। इसके बारे के जन-जन को बताना होगा।
विज्ञापन

BJP State President Pankaj Chaudhary said in Gorakhpur, In 2027, we will break the 2017 record
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट करते पीडी जैन साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप के बिना हम अधूरे हैं। यदि कार्यकर्ता काम नहीं करेगा तो सारी योजना धरी की धरी रह जाएगी। उन्होंने कहा गोरखपुर की धरा धार्मिक और राजनीतिक रूप से उर्वरा है। यहीं के योगी आदित्यनाथ दो बार से मुख्यमंत्री हैं। इसी धरा पर गुरु गोरखनाथ मंदिर व गीताप्रेस जैसा धार्मिक स्थल भी है।

एसआईआर में चूक नहीं करनी है इस बार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर में चूक हुई है, कार्यकर्ता ढीले पड़ गए। अब हमें सजगता से काम करना है। छह जनवरी के बाद मतदाता सूची में कटे नामों को जोड़वाना है। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्राह्मण विधायकों की बैठक और उसे लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाने के सवाल पर कहा कि सभी लोग हमारे हैं और सबको साथ लेकर चलना है। सपा के पीडीए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले अखिलेश यादव पीडीए का फुल फॉर्म तो तय करें, हमेशा उनकी परिभाषा बदलती रहती है।

विकसित भारत का रास्ता यूपी से ही होकर जाएगा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2047 तक देश को विकसित भारत के रूप में लाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा करने के लिए हमें 2017 से बड़ी जीत 2027 में पार्टी को दिलानी है। ऐसा इसलिए कि विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाएगा। ऐसे में कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है।

BJP State President Pankaj Chaudhary said in Gorakhpur, In 2027, we will break the 2017 record
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अभिवादन स्वीकार करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत की कोई सुनता ही नहीं था। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। कारण कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से देश में मोदी सरकार चल रही है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड की भयावह विपदा में प्रधानमंत्री ने देश को संभाला। बिना भेदभाव प्रधानमंत्री देश का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आपका नेतृत्व गोरखपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। पूरा संगठन आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलेगा और 2027 के मिशन को पूरा करेगा। संचालन जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन, विजय दुबे, शशांक मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, ऊर्जामंत्री एके शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, नीलम सोनकर, सुभाष यदुवंश, कामेश्वर सिंह, शकुंतला चौहान, पुष्पदत्त जैन, अनूप किशोर अग्रवाल, सुनील गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, राहुल तिवारी, समीर सिंह, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, ध्रुव श्रीवास्तव, केएम मझवार आदि मौजूद रहे।

अभूतपूर्व स्वागत के लिए मेरे पास शब्द नहीं
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा-इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए धन्यवाद देने को मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच आकर गौरवान्वित हूं और भावुक भी हूं। पार्टी ने 1989 में मुझे सभासद और 1990 में डिप्टी मेयर बनाया।

पार्टी ने मुझे नौ बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही सातवीं बार सांसद के रूप में काम कर रहा हूं। पार्टी ने दूसरी बार केंद्र में वित्त राज्यमंत्री के रूप में काम करने की भी जिम्मेदारी दी। अब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed