फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Importance of cleanliness, health and indigenous products shown in pictures

चित्रों में झलकी स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्वदेशी उत्पादों की अहमियत

Sun, 24 Oct 2021 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Importance of cleanliness, health and indigenous products shown in pictures
चित्रों में झलकी स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्वदेशी उत्पादों की अहमियत
विज्ञापन

गोरखपुर। 14 विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई कृतियों की प्रदर्शनी आरपीएम ग्रीन सिटी गोरखनाथ में लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों द्वारा कैनवास पर अपनी कल्पना शक्ति से तैयार किए एक से बढ़कर एक चित्रों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों की अहमियत को दर्शाया। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग की ओर से संपूूर्ण स्वदेशी अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रदान करने के साथ ही निर्णायकों ने तीन सर्वश्रेष्ठ छायाचित्र तैयार करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा, खादी के उत्पादों की गुणवत्ता उत्कृष्ट होती है। अपने देश के उत्पाद को इस्तेमाल करने से राष्ट्र को मजबूती मिलती है। स्वदेशी उत्पादों का इस्तेेमाल करें, आर्थिक समृद्धि के लिए गांव को मजबूत करना आवश्यक है। गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में ये मुहिम बच्चों और उनके परिवार के अंदर संपूर्ण स्वदेशी की अलख जगाएगी। कल्पना को कैनवास पर उतारना बड़ा कठिन काम है। आरपीएम ग्रीन सिटी की प्रधानाचार्य आराधना शाही ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर स्वदेशी के प्रति ललक पैदा होगी। सीआरडी पीजी कॉलेज की कला शिक्षिका डॉ. रेखा रानी शर्मा ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट काम किया है। स्थान मायने नहीं रखता है। आप दौड़ में शामिल हुए ये बड़ी बात है। अपनी कमियों का मूल्यांकन करें, तभी जीवन में आगे बढ़ सकेंगे। दूसरी निर्णायक स्मिता श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन रोशन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में गरिमा श्रीवास्तव, सुकृति श्रीवास्तव, अजय शाही समेत आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी परिवार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं में आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी की अर्पणा सिंह ने पहला, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेतियाहाता की प्रिंसी यादव ने दूसरा और आरपीएम ग्रीन सिटी की गरिमा यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अतिथियों ने तीनों विजेताओं को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्या बोले विजेता
अपने अध्यापक और परिवार वालों के आशीर्वाद से इस प्रतियोगिता को मैं जीत सकी हूं। इस चित्रकला प्रतियोगिता का विषय बहुत ही अच्छा था। ऐसे में जो भी मन में आया उसे पेपर पर उकेर दिया। सभी को स्वदेशी उत्पाद अपनाना चाहिए।
अपर्णा सिंह, आरपीएम एकेडमी, सिविल लाइंस
प्रतियोगिता में अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहती हूं। उन्हीं की प्रेरणा से ही मैंने इस स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का विषय बहुत ही प्रेरक था। प्रतियोगिता के विषय को केंद्र में रखकर पेंटिंग बनाई और मुझे सफलता मिली।

प्रिंसी यादव, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेतियाहाता
स्पर्धा को जीत कर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ना अच्छा है, लेकिन पुरानी चीजों को भी साथ लेकर चलना होगा। सभी को स्वदेशी अपनाना चाहिए।
गरिमा यादव, आरपीएम एकेडमी, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed