फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Imambara Motvalliyan Committee sought permission from CM Yagi for procession of Chehallum

गोरखपुर: सीएम यागी से मांगी चेहल्लुम के जुलूस की इजाजत, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 16 Sep 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 01:07 PM IST
सार

इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी ने सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को सौंपा।

विज्ञापन
Imambara Motvalliyan Committee sought permission from CM Yagi for procession of Chehallum
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में चेहल्लुम पर्व पर परंपरागत जुलूस निकालने और धार्मिक कार्यों का ऐहतमाम किए जाने की मांग इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। बुधवार को कमेटी के पदाधिकारी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से मिले और सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि जैसे जन्माष्टमी के मद्देनजर रात में कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया था और गणेश उत्सव मनाने की छूट दी गई है उसी तरह चेहल्लुम पर रात के कर्फ्यू में छूट दी जाए। कर्बला शरीफ में शहीद होने वाले हजरत हुसैन अलैहिस्सलाम और आपके 72 जांनिसारों की याद में 28 सितंबर को चेहल्लुम मनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने शासन-प्रशासन को आश्वस्त किया कि चेहल्लुम पर रात में निकाले जाने वाले जुलूस ए हुसैनी मे कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम समाज की भावनाओं की कद्र करते हुए चेहल्लुम का जुलूस निकालने की इजाजत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के सचिव सोहराब खान ने सभी से अपील की कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में चेहल्लुम के मौके पर गरीबों की मदद करें और खाना राशन भी बाटें। इस मौके पर खैरुल बशर, सज्जाद अली, शकील शाही, एजाज रिजवी, मकसूद आलम, आफताब अहमद, सलमान सलमानी, मो. वसीम, अब्दुल वहीद खान, गुलाम अली खान, मो. शमीम सलमानी, जमील अहमद अंसारी, मो.असलम सन्नू पार्षद, वहीद खान, जफर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed