फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   image of police improved in eyes of public Cantt and Shahpur topped

गोरखपुर: जनता की नजर में सुधरी पुलिस की छवि, कैंट व शाहपुर अव्वल

Wed, 02 Nov 2022 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Nov 2022 02:31 PM IST
सार

जिले के 25 थाने तय मानक 50 फीसदी से अधिक मत पाए, सिर्फ तीन थाने के कामकाज पर जनता ने कम भरोसा जताया है। इसमें महिला थाना, झंगहा और कोतवाली शामिल है।

विज्ञापन
image of police improved in eyes of public Cantt and Shahpur topped
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

जनता की नजर में गोरखपुर पुलिस की छवि सुधरी है। कैंट और शाहपुर थाने की पुलिस के कामकाज पर 65 फीसदी से अधिक लोगों ने भरोसा जताया है। जिले के 25 थाने तय मानक 50 फीसदी से अधिक मत पाए, सिर्फ तीन थाने के कामकाज पर जनता ने कम भरोसा जताया है। इसमें महिला थाना, झंगहा और कोतवाली शामिल है। एसएसपी इन तीन थानों की पुलिस की काउंसिलिंग कर कामकाज और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना (प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय) को 70.28 और शाहपुर थाना (प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा) को 66.23 प्रतिशत मत मिले हैं। बेलघाट के चंद्रभान सिंह के कामकाज को 65.83, तिवारीपुर के थानेदार मदन मोहन मिश्रा के कामकाज पर 65.61 लोगों ने भरोसा जताया।
विज्ञापन


कैंपियरगंज के भूपेंद्र सिंह, उरुवा के सुनील कुमार, गगहा के संदीप सिंह, बांसगांव के सत्यप्रकाश सिंह, हरपुर-बुदहट के विज्ञानकर सिंह और सिकरीगंज थानेदार दीपक सिंह के कामकाज पर 60 फीसदी से अधिक लोगों ने भरोसा जताया। इसके अलावा अन्य थाने भी 50 फीसदी से ऊपर अंग पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ तीन थाने हैं, जो 50 फीसदी से कम मत पाए। कोतवाली के अजय कुमार मौर्या को 48.15, झंगहा के गौरव कुमार कन्नौजिया को 47 फीसदी और सबसे निचले पायदान पर महिला थाने को 43.59 फीसदी मत मिले हैं।

 

पहले कई थाने थे 50 फीसदी से नीचे

इसके पहले की रेटिंग में कई थानों के मत प्रतिशत 50 फीसदी से कम थे। एडीजी अखिल कुमार ने सभी को चेतावनी भी दी थी। एडीजी आदेश भी जारी कर चुके हैं कि अगर तीन बार लगातार 50 फीसदी से कम मत रहे तो थानेदारी जाएगी। महिला थाने का अंक इससे पहले भी कम रहा है।
 
एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस के काम में सुधार आए और इसे जनता बताएं, इसके लिए ही यह सिस्टम लागू किया गया है। पहले से काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जिस थाने का अंक 50 फीसदी से कम लगातार तीन बार रहेगा, उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed