{"_id":"617f01e22fc367684746764b","slug":"ima-medical-assocition-election-gorakhpur-city-news-gkp414977159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव: अपनों को मनाने में जुटे दावेदार, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सामने आ चुके हैं ये नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव: अपनों को मनाने में जुटे दावेदार, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सामने आ चुके हैं ये नाम
Mon, 01 Nov 2021 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:49 AM IST
सार
अध्यक्ष पद पर अब तक केवल शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही का नाम चर्चा में आया है। इसके अलावा अन्य कोई नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे नहीं उभरा है।
विज्ञापन
आईएमए अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व आशा हाईवे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ऋतेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दावेदार अपनों को मानने में जुट गए हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी तक के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि जिन पदों के लिए लोगों ने पर्चा भरा है उनके विपक्ष में अब तक कोई अन्य डॉक्टर आगे नहीं आए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद पर अब तक केवल शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही का नाम चर्चा में आया है। इसके अलावा अन्य कोई नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे नहीं उभरा है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के जो दो नाम हैं उनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. गगन गुप्ता और आईएमए के वर्तमान समय में मीडिया प्रभारी व अंश आर्थोपेडिक सेंटर के निदेशक डॉ. अमित मिश्रा के नाम की चर्चा जोरों पर हैं। जबकि संयुक्त सचिव पद पर संगम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वाई सिंह और डॉ. संजीव सिंह के नामों की चर्चा हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर अब तक बांबे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला का नाम सामने आया है। इसके अलावा मीडिया प्रभारी के लिए डॉ. इमरान अख्तर का नाम आया है। इन नामों के पर्चा दाखिल होने के बाद डॉक्टरों की कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं। इन नामों पर 90 प्रतिशत डॉक्टरों की सहमति भी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह लोग निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। फिलहाल 10 नवंबर तक डॉक्टर इसके इंतजार में रहेंगे। यही पर्चा जमा करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
आईएमए अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड की वजह से कुछ काम अधूरे रह गए थे जिन्हें नई आईएमए की कार्यकारिणी पूरा करेगी। संगठन के साथ खड़ा रहूंगा। जहां जरूरत होगी वहां सहयोग किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा की डिग्री के बिना इलाज करने वालों और अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ आईएमए हमेशा विरोध में रहा है। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
आशा हाईवे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ऋतेश कुमार ने बताया कि आईएमए बड़ा संगठन है। संगठन के लिए काम करने वाले लोग आगे आएं, जिससे संगठन और मजबूत हो सके। क्योंकि आने वाले दिनों में आईएमए के समक्ष कई चुनौतियां खड़ी होंगी। इसके निवारण के लिए संगठन के सभी लोगों को आगे आना होगा।