फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA elections: Another doctor may come in the fray for the post of President

आईएमए चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए आ सकते हैं मैदान में एक और डॉक्टर

Sun, 31 Oct 2021 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
IMA elections: Another doctor may come in the fray for the post of President
आईएमए चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए आ सकते हैं मैदान में एक और डॉक्टर
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही के अलावा एक अन्य डॉक्टर भी मैदान में आने वाले हैं। वहीं उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष के बाद सांस्कृतिक सचिव प्रकोष्ठ के लिए डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया है। जिन पदों के लिए अब तक पर्चे भरे गए हैं उनके खिलाफ शनिवार तक अन्य डॉक्टरों ने पर्चा नहीं भरा है।
जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर को आईएमए की नई कार्यकारिणी का गठन होना है। संगठन में सचिव पद को छोड़कर 130 पदों के लिए चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ एपी गुप्ता व डॉ स्मिता जायसवाल को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। चुनाव में आईएमए के साथ ही वुमेन डॉक्टर विंग (डब्ल्यूडीडब्ल्यू) और मंदबुद्धि बाल संस्थान के पदाधिकारियों का चयन होगा। साथ ही एग्जीक्यूटिव कमेटी के भी 90 पदों पर भी चयन होना है। इसके सापेक्ष 60 डॉक्टरों का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी और वर्तमान सचिव डॉ. बबिता शुक्ला के नाम पर डॉक्टरों की सहमति बन चुकी है। इनके विरोध में कोई भी डॉक्टर सामने नहीं आई हैं। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एक और चिकित्सक अध्यक्ष पद के लिए आगे आ सकते हैं। इसकी तैयारी चल रही है। दीपावली से पहले उस नाम पर मुहर भी लग सकती है। इसके बाद चुनाव काफी रोचक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के सदस्यों और जनता के बीच जो लोग खरे उतरें वही लोग चुनाव के लिए आगे आएं। आईएमए सदस्यों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलें। ऐसे लोगों का स्वागत है। आईएमए के पदाधिकारी और सदस्यों का पूरा ख्याल रखें। अगर कोई परेशानी होती है तो उनका साथ दें। ऐसे लोगों की आईएमए में जरूरत है। -डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए

कुछ काम अधूरे रह गए हैं। उसे पूरा करना पहली प्राथमिकता है। चिकित्सा शिक्षा की डिग्री लिए बिना इलाज करने वालों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उसके खिलाफ जोर-शोर से लड़ा जाएगा। जो लोग पर्चा भर रहे हैं, वे लोग केवल पदाधिकारी के रूप में न रहें। संगठन के लिए काम करने वाले लोग हों। खुद आकलन करके चुनाव में आगे आएं।
डॉ वीएन अग्रवाल, सचिव ,आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed